गौ सेवक अविनाश (राजा) को गौ भक्त ने दी श्रद्धांजलि

गौ सेवक अविनाश (राजा) को गौ भक्त ने दी श्रद्धांजलि 
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा - निरंतर गौसेवा समाज सेवा में लगे रहते थे स्वर्गीय अविनाश साहू पिता फलेश साहू, जो कि बेमेतरा बीटीआई ग्राउंड के निवासी थे। जिनका सड़क दुर्घटना से अचानक मृत्यु हो गया। उनकी मृत्यु हो जाने पर स्थानी गौ सेवकों ने गहरा दुःख व्यक्त करते हुए बेमेतरा जयस्तंभ चौक पर दीप प्रज्वलित कर आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना किए। साथ ही इस अवसर पर बेमेतरा शहर व आसपास के गौ सेवक हरीश चौहान, शुभम सोनी, ध्वनि शर्मा, माखन रजक, मुखेन्द्र साहू, ध्वज शर्मा, हुस्न, रूपेश सोनी सहित अन्य लोगों ने उन्हें सादर श्रद्धांजलि अर्पित किया। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ