एसएसपी रामकृष्ण साहू आधी रात पहुचे चंदनू एवं मारो

एसएसपी रामकृष्ण साहू आधी रात पहुचे चंदनू एवं मारो 

अवैध शराब, जुआ, सट्टा, गांजा, नशीली दवा एवं अन्य अवैध कार्यो में लिप्त लोगो के खिलाफ सख्त कार्यवाही के दिए निर्देश 

रात्रि में ढाबा/होटलो में चेकिंग कार्यवाही करने दिए निर्देश 

चोरियो एवं अपराधो पर अंकुश लगाने हेतु रात्रि में गस्त, पेट्रोलिंग, काम्बिग गस्त करने दिए गए निर्देश

घुमंतु, डेरा, मकान किराये पर रहने एवं अन्य मुसाफिर लोगो की आधार कार्ड चेकिंग करने दिए गए निर्देश 
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 12 मई 2025 - वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बेमेतरा रामकृष्ण साहू ने 11 मई 2025 को अचानक आधीरात थाना चंदनू एवं पुलिस चौकी मारो पहुचे। जहां उपस्थित अधिकारी/कर्मचारियों को रात में पेट्रोलिंग/गस्त करने, रात्रि में किसी प्रकार की घटना घटित होने पर तत्काल रिस्पांस देने, चोरी जैसी कोई घटना न हो इस लिए सर्तकता से सचेत होकर गस्त करने, किसी भी ढाबा/होटलो में अवैध शराब की बिक्री एवं पीलाने की सुविधा नही होना चाहिए, इसलिए लगातार रात्रि में ढाबा/होटलो में चेकिंग कार्यवाही करने तथा अवैध शराब, जुआ, सट्टा, गांजा, नशीली दवा एवं अन्य अवैध कार्यो में लिप्त लोगो के खिलाफ सख्त कार्यवाही के दिए निर्देश। शाम को चौक-चौराहों में विजिबल पुलिसिंग करने और रात्रि गस्त के दौरान संदिग्ध वाहनो की चेकिंग कार्यवाही करने व मजबूत सूचना तंत्र विकसित कर बेहतर पुलिसिंग करने दिए गए दिशा निर्देश। 
उन्होंने ने "सुशासन तिहार" को लेकर उपस्थित अधिकारी/कर्मचारियों को निर्देशित किया कि वे ग्रामीण क्षेत्रों में भ्रमण कर आम जनता से सीधा संवाद करें तथा स्थानीय समस्याओं की जानकारी लेकर उनका त्वरित निराकरण करें। उन्होंने कहा कि आम जनता की समस्याओं का समाधान ही उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने सभी अधिकारियों को थानों/चौकी में आने वाले फरियादियों की समस्याएं धैर्यपूर्वक सुनने, महिलाओं व बुजुर्गों से सम्मानजनक व्यवहार करने तथा समाधान शिविरों में पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। 
         एसएसपी ने लंबित अपराध, मर्ग, गुम इंसान, तथा विवेचना में शीघ्रता लाने, समयबद्ध अभियोग पत्र प्रस्तुत करने, तथा फरार आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित करने पर बल दिया। गणना में उपस्थित अधि./कर्मचारियों को वरिष्ठ कार्यालय से प्राप्त निर्देशों को पढकर सुनाने, डियुटी सर्टीफिकेट के साथ ही जवानों को डियुटी पर भेजने, साप्ताहिक डायरी समय पर भेजने एवं सीसीटीएनएस डाटा एंट्री समय पर कराने एवं पीकप/मालवाहक वाहन मालिकों की बैठक लेकर यातायात नियमों की जानकारी देकर, यातायात नियमों की उलंघन करने पर नियमानुसार कार्यवाही करने निर्देश दिए गए। 
      चोरियो एवं अपराधो पर अंकुश लगाने हेतु रात्रि में गस्त, पेट्रोलिंग, काम्बिग गस्त सुदृढ करने, गस्त, पेट्रोलिंग, काम्बिग गस्त के दौरान हाटल, लाज, ढाबा, एटीएम, बैक, बस स्टैण्ड, प्रतिक्षालय एवं संदिग्ध व्यक्तियो कि चेकिंग करने, अधिकारियों व जवानों को रात में गस्त, पेट्रोलिंग, काम्बिग गस्त कर गली मोहल्लों एवं चप्पे-चप्पे पर अपनी पैनी नजर रखने, साथ ही आसपास के ग्रामीण इलाकों में गस्त को बढ़ाने व लगातार रात में गस्त, पेट्रोलिंग, काम्बिग गस्त करने निर्देशित किया गया।  
     त्रिनयन एप के माध्यम से बेमेतरा जिले के लिए विकसित सीसीटीवी कैमरा का डेटाबेस है जो तेजी से अपराध सुलझाने के लिए पुलिस को सशक्त बनाने, सायबर अपराध पर नियंत्रण हेतु रेंज तथा जिलों में सायबर प्रहरी का प्रचार-प्रसार कर व्हाट्सएप ग्रुप बीट वाईस बनाया गया है उसमें अधिक से अधिक लोगो को जोडकर जन जागरूकता अभियान चलाया जाने निर्देशित किया गया। 
     घुमंतु, डेरा लगाकर रहने, मकान किराये पर रहने एवं अन्य मुसाफिर लोगो की आधार कार्ड चेकिंग करने और समाधान ऐप में किराए दार का मकान मालिक के माध्यम से और हाटॅल/लाज संचालक के द्वारा हाटॅल/लाज में रूकने वालो का डाटा अपलोड कराने और लगातार चेकिंग कार्यवाही करने एवं “सशक्त एप’’ (एप्लिकेशन) के माध्यम से वाहन चेकिंग के दौरान तथा बस स्टैण्ड, कबाडी दुकान में इंजन, चेचिस और रजिस्ट्रेशन नंबर से चेकिंग कर गुम/चोरी हुए वाहनों की पतासाजी कर उचित कार्यवाही करने, विशेष अभियान चलाकर स्थायी वारंट की तामिली, असामाजिक तत्वों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई, विजिबल पुलिसिंग, नाइट पेट्रोलिंग और गौ-वंश तस्करी पर सख्ती से कार्यवाही के भी निर्देश दिए गए। इस दौरान थाना प्रभारी चंदनू उप निरीक्षक आरके कश्यप, पुलिस चौकी मारो प्रभारी सउनि जितेन्द्र कश्यप, सउनि राजेश ठाकुर सहित थाना चंदनू एवं चौकी मारो के अधिकारी/ कर्मचारीगण उपस्थित रहे। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ