बुधवार, 23 अप्रैल 2025

अधुरा आंगनबाड़ी भवन का दिवाल तेज हवा में गिरा पड़ा भरभरा कर

अधुरा आंगनबाड़ी भवन का दिवाल तेज हवा में गिरा पड़ा भरभरा कर 

गुणवत्ताहीन कार्य में इंजिनियर सहित निर्माण कर्ता जिम्मेदार
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा/साजा - ब्लाक साजा के ग्राम पंचायत लालपुर में निर्माणाधीन आंगनबाड़ी भवन की दीवारें कुछ दिनों पहले आई तेज हवा में गिर गई। भवन निर्माण में की गई लापरवाही संबंधित ठेकेदार (निर्माण कर्ता) और इंजिनियर की मिलीभगत का नमूना है। इस मामले में ग्रामीणों का कहना है कि ठेकेदार की लापरवाही चरम पर है, लेकिन विभागीय इंजीनियर भी कुछ कम नहीं है। निर्माण कर्ताओं का कहना है कि इंजिनियर साहब को अपने हिस्से के कमीशन से मतलब है,भले ठेकेदार कही से मैनेज करे, लेकिन कमीशन पूरी होनी चाहिए।

2 वर्ष पहले का है निर्माण कार्य जो अब तक हैं अपूर्ण - उक्त ग्राम लालपुर साजा का यह आंगनबाड़ी भवन निर्माण का कार्य 2023 में स्वीकृति के बावजूद अभी तक अधूरा हैं। निर्माण में किसी अधिकारी ने सुध नहीं ली है। मामले में संबंधित ठेकेदार के साथ जनपद पंचायत के तकनीक सहायक इंजिनियर और अधिकारी भी इस लापरवाही में बराबर के हिस्सेदार है। ऐसे कार्यों को लेकर ही क्या सरकार मना रही हैं सुशासन तिहार? 

बेमेतरा में नवोदय विद्यालय की पार्श्व प्रवेश परीक्षा 7 फरवरी को

प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 03 जनवरी 2026 - पीएमश्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय बेमेतरा (छत्तीसगढ़) में कक्षा IX एवं XI में प्रवेश ह...