बचेडी हनुमान जंयती में जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि योगेश तिवारी हुए शामिल
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा/साजा - ब्लाक के नगर देवकर के समीप ग्राम बचेडी में हनुमान जंयती धूमधाम से मनाया गया। जयंती के उपलक्ष्य में शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें बेमेतरा जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि योगेश तिवारी शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने रैली में उपस्थित लोगों और क्षेत्रवासियों को हनुमान जंयती की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भगवान हनुमान की जंयती भक्ति और शक्ति का प्रतीक है। हनुमान जंयती का पर्व हमें भगवान हनुमान की भक्ति और सेवा के महत्व को समझने का अवसर प्रदान करता है। इस अवसर पर सरपंच श्रीमती लता मोहित सिन्हा, तीरिथ सिन्हा, कृपाल सिन्हा, धनसिंग सिन्हा, धनाऊ सिन्हा, संतराम सिन्हा, अघनु सिन्हा, भावसिंग सिन्हा, लालसिंग सिन्हा, अनुज सिन्हा, ललित सिन्हा, सुरेश सिन्हा, रामसिंग सिन्हा, सुनील, हरिचंद सिन्हा, महेंद्र सिन्हा, भुनेश्वर सिन्हा आदि लोग उपस्थित थे।
हनुमान जंयती की महत्ता - हनुमान जंयती का पर्व भगवान हनुमान के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है, जो चैत्र नवरात्रि के दिन होता है। इस दिन भगवान हनुमान की पूजा-अर्चना की जाती है और उनकी भक्ति, आराधना किया जाता है। हनुमान जंयती को बजरंगबली के जन्मदिन के रूप में भी मनाया जाता है।
शोभायात्रा का आयोजन - ग्रामवासी ने हनुमान जंयती के उपलक्ष्य में शोभायात्रा का आयोजन किया गया था, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। शोभायात्रा में भगवान हनुमान की झांकियां धुमाल के साथ निकली गई। जिसमें ग्राम बचेडी भक्तिमय हो गया। बेमेतरा जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि योगेश तिवारी ने शोभायात्रा में शामिल हुए एवं सभी को शुभकामनाएं दी।