रविवार, 20 अप्रैल 2025

रंग महोत्सव तथा मंडई मेला में हम अपनी संस्कृति को करते हैं समृद्ध - आशीष छाबड़ा

रंग महोत्सव तथा मंडई मेला में हम अपनी संस्कृति को करते हैं समृद्ध - आशीष छाबड़ा 

दो दिवसीय रंग महोत्सव एवं मंडई मेला में शामिल हुए पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा 
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा - बेमेतरा विधानसभा अंतर्गत ग्राम पंचायत बोरिया में सतनाम संगम पंथी दल समिति द्वारा आयोजित दो दिवसीय मोरिया रंग महोत्सव व मंडई मेला में अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी बेमेतरा एवं पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा उपस्थित हुए। इस अवसर पर पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा ने कहा कि रंग महोत्सव हमारे धार्मिक संस्था का एक प्रमुख केंद्र है तथा गांव में एक महोत्सव के रूप में मनाया जाता है। जिससे हमें सीख मिलती है कि अपने गांव में भाईचारा, एकता बनाए रखने के लिए रंग महोत्सव पर्व को त्योहार के रूप में मनाया जाता है। रंग महोत्सव तथा मंडई मेला में हम अपनी संस्कृति को समृद्ध करते हैं तथा इससे न केवल आपसी भाईचारा बढ़ता है, बल्कि गांव में रौनकता भी आती है। 
बाबा गुरु घासीदास की आराधना पूरे संसार में की जाती है और इसी की आराधना आज हमारे ग्राम में हो रही है, जो अत्यंत ही हर्ष का विषय है। आयोजन समिति को मैं इसके लिए अपनी ओर से शुभकामनाएं प्रेषित करता हूं। साथ ही इस आयोजित कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के होनहार कलाकारों का सम्मान भी किया गया। इस कार्यक्रम में उपस्थित पद्मश्री डॉ. राधेश्याम बारले, रवि परगनिहा अध्यक्ष प्रतिनिधि जनपद पंचायत बेरला, रामेश्वर देवांगन अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बेरला, उषा सोनवानी सदस्य जिला पंचायत दुर्ग, रामसिंह गायकवाड सदस्य जनपद पंचायत बेरला, अर्चना देशलहरे सदस्य जनपद पंचायत बेरला, कुमार दास डेहरिया, बिरेंद्र टंडन सरपंच ग्राम पंचायत बोरिया, चेतन बघेल, सूरज बघेल, द्वारिका पाल, सुधीर बंजारे, हरि पाल, संतोष चौबे, गोरे टंडन, जितेंद्र जोशी, आनंद डेहरे, मुक्तरण कोशरे, चेतन दास बघेल, सुखदेव टंडन, राम सोहागिल टंडन सहित मंचस्थ पंथी मण्डली सहित भारी संख्या में ग्रामवासी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहें। 

समर्थन मूल्य पर धान खरीदी हेतु किसानों को मिली राहत, दो दिन की अवधि बढ़ी

5 व 6 को होगी खरीदी, समय-वृद्धि का लाभ कुछ श्रेणी के किसानों को, बनाई गई श्रेणियां  प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 03 फरवरी 2026 - छत्त...