सरपंच की शिकायत पर कुरदा (थान खम्हरिया) मे अवैध ईट भट्ठो पर कार्यवाही

कलेक्टर के निर्देश पर नायब तहसीलदार ने अवैध 17 ईट भट्ठो मे करीब 7 लाख कच्ची व पक्की इटें की जप्त 

शिकायत के बाद कार्यवाही करना बनी मजबूरी, अन्य जगहों पर कार्यवाही को लेकर जिलेवासियों में कौतूहल 
बेमेतरा 09 मई 2026 - जिलें में अवैध ईट भट्ठो पर की प्रशासन ने बड़ी कार्यवाही की। जिलें के साजा ब्लाक के थान खम्हरिया तहसील क्षेत्र के समीपस्थ ग्राम पंचायत कोपेडबरी के आश्रित ग्राम कुरदा मे कलेक्टर सुश्री प्रतिष्ठा ममगाई के निर्देश व एसडीएम साजा पिंकी मनहर, तहसीलदार सरिता मढ़रिया के मार्गदर्शन पर नायब तहसीलदार मोरध्वज साहू ने आज बड़ी कार्यवाही की है। 
       विदित हो कि यह कार्यवाही ग्राम पंचायत के सरपंच के द्वारा लिखित शिकायत करने के पश्चात की गई है। शिकायत पश्चात प्रशासन पर कार्यवाही करने की मजबूरी हो गई थी। कार्यवाही नहीं करने पर सरकार की गुड गवर्नेंस पर सवालिया निशान लग गया था, जिसके चलते कार्यवाही करना मजबूरी बन गई। 
      इसके चलते नायब तहसीलदार ने ग्राम कुरदा खार के 17 ईट भट्ठो मे करीब 7 लाख से भी अधिक कच्ची व पक्की ईटो की जप्ति कार्यवाही कर जप्त ईंटों को सरपंच हरदत्त साहू के सूपूर्द किया। 
        जिले के सबसे ड्राई एरिया कोपेडबरी, गातापार, उमरावनगर व कुरदा मे दर्जनो अवैध ईट भट्ठे संचालित है, जिससे वहां का तापमान बढने के साथ ही जल स्तर भी तेजी से घट रहा है। 
     ज्ञात हो कि उक्त कार्यवाही सरपंच द्वारा तहसीलदार व समाधान शिविर मे किये गये लिखित शिकायत के बाद प्रशासन ने कार्यवाही की है। इस कार्यवाही को लेकर पूरे जिलें में चर्चा का माहौल हैं। लोगों द्वारा अपने अपने क्षेत्रों में भी ऐसी कार्यवाही होने की बातें करी जा रही हैं। 
       अब देखना यह हैं कि क्या प्रशासन की यह कार्यवाही यहीं तक रहेंगी या अन्य जगहों पर भी होंगी। क्योंकि पूरे जिलें के सभी तहसील क्षेत्रों में इसी प्रकार की सैकड़ों ईट भट्टों की भरमार हैं। 

   समय अभाव के कारण ग्राम कुरदा खार के ही ईट भट्टों में कार्यवाही किया गया, उमराव नगर में किया जाना है, पंचायत बाडी का सहयोग नहीं मिलने से दिक्कत आती हैं, उच्च अधिकारी से मार्गदर्शन लेकर आगे कार्यवाही की जाएगी। 
--------- एमडी साहू, नायब तहसीलदार थान खम्हरिया