रविवार, 20 अप्रैल 2025

मरार (पटेल) समाज के युवा पीढ़ी पढ़ लिखकर समाज का नाम रोशन करते हुए कर रहे देश की सेवा - आशीष छाबड़ा

मरार (पटेल) समाज के युवा पीढ़ी पढ़ लिखकर समाज का नाम रोशन करते हुए कर रहे देश की सेवा - आशीष छाबड़ा 

तेलगा में मरार (पटेल) समाज के सामुदायिक भवन 6.50 लाख रुपए का लोकार्पण  
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा - बेमेतरा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत छत्तीसगढ़ कोरिया महाराज पटेल समाज राज धमधा तेलगा मां मावली प्रांगण में सामाजिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस आयोजित कार्यक्रम में अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी बेमेतरा एवं पूर्व विधायक बेमेतरा आशीष छाबड़ा शामिल हुए। श्री छाबड़ा ने कहा कि कोसरिया पटेल मरार समाज का छत्तीसगढ़ राज्य एवं देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान है। समाज में आज की युवा पीढ़ी पढ़ लिखकर समाज का नाम रोशन करते हुए देश की सेवा कर रही है। 
पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा ने कहा कि कोसरिया पटेल मरार समाज को शिक्षा के क्षेत्र में और आगे आना चाहिए। इस दौरान उन्होंने अपने विधायक की कार्यकाल में स्वीकृत किए गए सामुदायिक भवन जिसकी लागत 6.50 लाख थी का लोकार्पण किया। कार्यक्रम में रवि परगनिहा अध्यक्ष प्रतिनिधि जनपद पंचायत बेरला, रामेश्वर देवांगन अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बेरला, भगवती प्रसाद पाटिल राज प्रधान, हरिश्चंद्र देवांगन सरपंच ग्राम पंचायत तिलाई, अलख राम पाटिल अध्यक्ष, रमेश कुमार पाटिल कोषाध्यक्ष, संपत लाल पाटिल सचिव, रामसिंह गायकवाड जनपद सदस्य बेरला, अर्चना देशलहरे जनपद सदस्य बेरला, मीनू पाटिल, कुशाल नायक, आशीष परगनिहा, बलदाऊ पाटिल, इतवारी साहू, तेजराम पटेल, कुमार पटेल, दुकलहा साहू, कुमारी पाटिल एवं पाटिल समाज के पदाधिकारीगण एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे। 

समर्थन मूल्य पर धान खरीदी हेतु किसानों को मिली राहत, दो दिन की अवधि बढ़ी

5 व 6 को होगी खरीदी, समय-वृद्धि का लाभ कुछ श्रेणी के किसानों को, बनाई गई श्रेणियां  प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 03 फरवरी 2026 - छत्त...