जिला अध्यक्ष आशीष छाबड़ा ने कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर बनाई रणनीति
बिगड़ते कानून व्यवस्था के खिलाफ कांग्रेसी करेंगे 21 को सीएम हाउस घेराव
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा - छत्तीसगढ़ प्रदेश काग्रेस कमेटी द्वारा प्रदेश में बदहाल कानून व्यवस्था, महिलाओ और अबोध बच्चियों पर हो रहे अत्याचार को लेकर 21 अप्रैल को आयोजित मुख्यमंत्री घेराव को लेकर आज जिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा के कार्यालय मे बैठक आयोजित की गई। जहा पर बेमेतरा से अधिक से अधिक संख्या मे उपस्तिथि सुनिश्चित करने पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई। जिला अध्यक्ष आशीष छाबड़ा ने कांग्रेसजनों को संबोधित करते हुए कहा कि जब से प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी है प्रदेश में अराजकता का माहौल है। प्रदेश मे बलात्कार, लूट, चोरी की घटनाओ मे भारी वृद्धि हुई है। प्रदेश मे छोटी बच्चियों के साथ लगातार अनाचार की घटनाएं हो रही है। प्रदेश मे कानून व्यवस्था पूरी तरह फेल हो चुकी है। भाजपा सरकार केवल शराब बेचने मे ही मस्त है, जगह जगह सूखे नशे का व्यापार हो रहा है, जिसके कारण नशाखोरी बढ़ी है और समाज मे अनाचार के मामले बढ़े है। उन्होने मुख्यमंत्री निवास घेराव मे अधिक से अधिक संख्या मे कांग्रेसजनों को उपस्थिति रहने का आव्हान किया।
बैठक को प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा नियुक्त प्रभारी राम गिडलानी तथा अशोक राज आहूजा ने भी सम्बोधित किया और बेमेतरा जिले से अधिक संख्या मे कांग्रेस जनों की उपस्थिति सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया। बैठक मे अवनीश राघव, सुमन गोस्वामी, लुकेश वर्मा, टीआर जनार्दन, ललित विश्वकर्मा, सुरेंद्र तिवारी, विजय बघेल, रामेश्वर साहू, रामबिहारी राजपूत, सनत धर दीवान, हरीश साहू, रवि परगनिहा, अर्पित परगनिहा, मिथलेश वर्मा, कविता साहू, शकुंतला साहू, रीता पांडे, रश्मि मिश्रा, योगिता साहू, शशि प्रभा गायकवाड, रूबी सलूजा, रनिया देवी, मनोज शर्मा, रवि रजक, जावेद खान, नवीन ताम्रकार, सुनील नामदेव, सुशीला जोशी, रामसिंह गायकवाड, राजू साहू, मोहित वर्मा, भावसिंह राज, कुलदीप आदिल, तोरण साहू, सोहन साहू, जितेंद्र सोनवानी, निलेश वैष्णव, रोमन वर्मा, अमरनाथ साहू, महेंद्र सोनवानी, लवकुश साहू, रामखेलावन साहू, कौनैन अली, देवचरण साहू, वीरेंद्र वर्मा, विकास चौबे, वाहिद रवानी, राज बिहारी, मोनाल सिन्हा, जितेंद्र जोशी, शत्रु सिन्हा, राकेश बंजारे, विवेक सिंह राजपूत, देव शरण गोसाई, राम ठाकुर, शंकर सिंह, कमल साहू, रवि गुप्ता, यौवन डिंडोरी, राजेश चंदेल, चेतन बंजारे, टुकेश्वर साहू, इंदरचंद जैन, प्रेम साहू, नेमसिंह वर्मा, राजेंद्र टंडन, भागवत भारती, लोचन दास मानिकपुरी, बैनलाल कुर्रे, यशवंत कुमार साहू, सहदेव साहू, दिलहरन साहू, खिलेंद्र कुमार साहू, महेंद्र साहू सहित भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्तागण का उपस्थित रहे।