मंगलवार, 22 अप्रैल 2025

डीएवी जांता में मनाया गया विश्व पृथ्वी दिवस

डीएवी जांता में मनाया गया विश्व पृथ्वी दिवस  

पेंटिंग पोस्टर के साथ विभिन्न प्रतियोगिताओ का भव्य आयोजन 
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा - पृथ्वी दिवस पर डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल के छात्रों ने विश्व पृथ्वी दिवस थीम (our power -Our planet) "हमारी सकती हमारा ग्रह" विषय पर छात्रों ने पेंटिंग के जरिये अपनी भावनाओ को उकेर यह संदेश दिया है कि पर्यावरण से किये गए खिलवाड़ का नतीजा है, आज पृथ्वी वेंटिलेटर पर है। डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल जांता बेमेतरा में आज विश्व पृथ्वी दिवस पर चित्र कला, पेंटिंग पोस्टर बनाओ प्रतियोगिता का भव्य आयोजन रखा गया। साथ ही विद्यालय में अनेको गतिविधिया भी कराई गई, स्कूल के छात्र छात्रों ने प्रतियोगिता में भाग लिया है।संस्था के प्राचार्य पीएल जायसवाल ने आयोजन के बारे मे बताया कि विश्व पृथ्वी दिवस के उपलक्ष्य में "हमारी सकती हमारा ग्रह" के साथ सांसे हो रही हैं कम, आओ पेड़ लगाए हम थीम को लेकर पेटिंग पोस्टर की प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। विद्यालय के कक्षा प्रथम से लेकर कक्षा 10 तक के छात्र छात्रों ने इसमे बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया यह प्रतियोगीता विशेष रूप से समाज कल्याण व देश हित के साथ हमारे आस पास के लोगो को भी सजह सतर्क व जागरूक करने के साथ पृथ्वी दिवस के प्रति जागरूकता ला सके, इसी उद्देश्य से इसका आयोजन कराया गया है। सभी प्रतिभागीयों को मैडल व सर्टिफिकेट उत्कृष्टता प्रमाण पत्र दिया गया।
छात्रों ने पेंटिंग के जरिये ऐसा दिया सन्देश - कुछ छात्रों ने अपने पेंटिंग में वेन्टीलेटर पर पृथ्वी को दिखाया है, उन्होंने सन्देश देने की कोशिश किया है कि बगैर पेड़ लगाए, पर्यावरण की रक्षा किये बगैर लगातार दोहन से पृथ्वी वेन्टीलेटर पर है। हमें ही तय करना होगा कि हम किस युग में जीना चाहते हैं? एक ऐसे युग में जहां दूषित हवा से ढेर सारी खतरनाक बीमारियों होगी या फिर ऐसे युग में जहां खुलकर शुद्घ हवा का आनंद लेकर एक स्वस्थ जीवन जी सकें। कुछ छात्रों ने बीमार पृथ्वी के कारणों पर प्रकाश डालते हुए पेंटिंग तैयार किया है।बताया है कि तमाम तरह की सुख-सुविधाएं और संसाधन जुटाने के लिए किए जाने वाले मानवीय क्रियाकलापों के कारण आज पूरी दुनिया ग्लोबल वॉर्मिंग की भयावह समस्या से त्रस्त है। इसलिए पर्यावरण संरक्षण को लेकर लोगों में जागरूकता पैदा करने और पृथ्वी को बचाने के संकल्प लेना होगा। कुछ छात्रों ने जल संकट की गम्भीरता को देखते हुए छात्र छात्राओं ने भी पेंटिंग व पोस्टर के माध्यम से जल संरक्षण को उकेरा हैं। इन छात्र छात्राओं में पेंटिंग प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदशर्न करने वाले कक्षा नवमी से प्रथम लिकेश एवम लक्ष्मण द्वितीय रुद्र चंद्राकर, दुष्यंत देवांगन एवं आयुष साहू, कक्षा आठवीं प्रथम मान्या मिश्रा, द्वितीय अनुराग गुप्ता व तृतीय सुयश मिश्रा, कक्षा सातवी से प्रथम अभिज्ञान सिंह ठाकुर एवं रुद्र कुमार द्वितीय दीक्षा साहू तृतीय आरोही शर्मा एवं अर्चिता कक्षा छटवीं से प्रथम निशात साहू द्वितीय पियुष पटेल व तृतीय निलय जायसवाल, निकुंज जायसवाल व अर्मान दीप कक्षा पाचवीं प्रथम सागर बघेल, द्वितीय धवल दिलीवार तृतीय हर्षित साहू व उमेन्द्र केशरी कक्षा चौथी से गुरलीन कौर व एकता चंद्राकर, कक्षा तीसरी प्रथम महक बघेल व प्रणव मांडले, द्वितीय आल्या केशरी,
कक्षा दूसरी से प्रेरणा दुबे, कक्षा प्रथम कौशल साहू, इन सभी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया व इन विद्यार्थियों ने अपने पेंटिंग्स से समाज मे एक संदेश देने की कोशिश किया हैं कि समय रहते हम पृथ्वी के प्रति जागरूक हो जाए। अन्यथा हमें आगे इसका दुष्प्रभाव बहुत भयानक होंगी। प्राचार्य पीएल जायसवाल ने सभी छात्रों को एक पेड़ जरूर लगाने के सलाह दिए हैं। साथ ही विश्व पृथ्वी सप्ताह 22 अप्रैल से 30 अप्रैल तक मनाने के घोषणा किए हैं, प्रतिदिन अलग अलग प्रतियोगिता व गतिविधियों के माध्यम से जागरूकता लाने हेतु सन्देश दिया जाएगा। विद्यालय से शिक्षक ललित देवांगन, अखिलेश पटेल, अनिल चन्द्रवंशी, कैलाश सिंह ,गोविंद साहू, राजा तन्तुवेय, छोटू राम साहू, निशु गुप्ता, आयुषी जैन, दीपिका वर्मा, मनीषा सोनी, रितिका साहू, रेणुका पटेल, सरिता साहू, अभिषेक दुबे, नम्रता चतुर्वेदी, उमेश साहू, मधुस्मिता बेहेरा, कुसुम साहू, देवीका जैन, विजय चंद्राकर, युवराज चंद्राकर, रुकमणी, रामेश्वरी, युवराज़ सहित पालको ने बच्चों के सराहना किए हैं। 

बेमेतरा में नवोदय विद्यालय की पार्श्व प्रवेश परीक्षा 7 फरवरी को

प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 03 जनवरी 2026 - पीएमश्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय बेमेतरा (छत्तीसगढ़) में कक्षा IX एवं XI में प्रवेश ह...