कर्मा जयंती मठिया बारगांव के कार्यक्रम में शामिल हुए आशीष छाबड़ा
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा - बेमेतरा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मठिया बारगांव में आयोजित भक्त माता कर्मा जयंती के शुभ अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष एवं बेमेतरा के पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा शामिल हुए। इस अवसर पर आशीष छाबड़ा ने कहा कि भक्त माता कर्मा जयंती पूरे प्रदेश एवं देश में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है, यह साहू समाज के बहुत बड़ी गर्व की बात है। भक्त माता कर्मा को केवल साहू समाज के ही लोग नहीं मानते, बल्कि अन्य समाज के लोग भी भक्त माता कर्मा को उतना ही सम्मान और श्रद्धा के साथ पूजते हैं। ऐसी विभूति किसी एक समाज के न होकर पूरे मानव जाति के लिए धरोहर के रूप में होते हैं और इन्होंने न केवल मानव समाज को मार्ग पर चलने का राह दिखाई है बल्कि समाज को प्रगति की राह दिखाई है। भक्त माता कर्मा की जयंती पर मैं सभी लोगों को अपनी ओर से हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित करता हूं। इस अवसर पर रवि परगनिहा अध्यक्ष प्रतिनिधि जनपद पंचायत बेरला, शुभम वर्मा उपाध्यक्ष जनपद पंचायत बेरला, श्रीमती हीरा देवलाल वर्मा, विजय पारख, सूरज तिवारी, सच्चिदानंद मिश्रा, टिकेश वर्मा, कमल किशोर साहू, ओम प्रकाश साहू, श्रीमती मंजू साहू, तखत राम साहू, रवि शंकर साहू, मनोज साहू, प्रेमलाल साहू, सनत चौधरी, प्रकाश साहू, जोहन साहू, गणेश साहू, तुकाराम साहू, बसावन साहू, हेमसिंह साहू, पुनाराम साहू, फतेह साहू, थानसिंह साहू, धर्मेंद्र साहू, शिव साहू, केशव साहू सहित ग्रामवासी उपस्थित रहे।
0 टिप्पणियाँ