रविवार, 20 अप्रैल 2025

सोलर पावर प्लांट गातापार में कार्यरत पश्चिम बंगाल के 16 कर्मचारियों के आधार कार्ड का किया गया चेकिंग

सोलर पावर प्लांट गातापार में कार्यरत पश्चिम बंगाल के 16 कर्मचारियों के आधार कार्ड का किया गया चेकिंग 
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 20 मार्च 2025 - वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) ने संपत्ति संबंधी अपराध में नियंत्रण करने एवं “सशक्त एप’’ (एप्लिकेशन) के माध्यम से वाहनो का चेकिंग कर गुम/चोरी हुए वाहनों की पतासाजी करने के संबंध में सायबर सेल एवं समस्त थाना/चौकी प्रभारी को निर्देशित किया गया है। जिसके दिशा निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती ज्योति सिंह, एसडीओपी बेमेतरा मनोज तिर्की, एसडीओपी बेरला विनय कुमार, डीएसपी राजेश कुमार झा, डीएसपी कमल नारायण शर्मा, डीएसपी श्रीमती कौशिल्या साहू के मार्गदर्शन में बेमेतरा पुलिस द्वारा जिले के विभिन्न थाना/चौकी क्षेत्रांतर्गत में घुमंतु, डेरा लगाकर रहने, मकान किराये पर रहने एवं अन्य मुसाफिर लोगो की आधार कार्ड चेकिंग की जा रही हैं। जिसके तहत 19 अप्रैल 2025 को बेमेतरा जिले के थाना परपोडी क्षेत्रांतर्गत ग्राम गातापार में बने सोलर पावर प्लांट में काम करने वाले पश्चिम बंगाल के 16 लोगो की आधार कार्ड की चेकिंग कार्यवाही किया गया। सभी थाना/चौकी स्टाफ द्वारा 19 अप्रैल 2025 को 133 से भी अधिक घुमंतु, डेरा, किरायादार एवं अन्य मुसाफिर लोगो की आधार कार्ड एप से मिलान कर चेकिंग कार्यवाही की गई हैं, सब सही पाया गया है।  

पूरे जिलें में जांच - पूरे जिलें में पुलिस चौकी व थानों के द्वारा बाहरी लोगों की जांच की कार्यवाही की जा रही हैं। जिसमें थाना बेमेतरा से 12 लोगो का आधार कार्ड, थाना नवागढ से 05 लोगो का आधार कार्ड, थाना साजा से 15 लोगो का आधार कार्ड, थाना परपोडी से 18 लोगो का आधार कार्ड, थाना चंदनू से 05 लोगो का आधार कार्ड, चौकी देवकर से 25 लोगो का आधार कार्ड, चौकी मारो से 08 लोगो का आधार कार्ड, चौकी कंडरका से 38 लोगो का आधार कार्ड, चौकी संबलपुर से 07 लोगो का आधार कार्ड एवं अन्य थाना/चौकी क्षेत्रों में भी आधार कार्ड चेकिंग कार्यवाही की गई है। यह आधार कार्ड की चेकिंग कार्यवाही लगातार जारी रहेगी। 

होटल, लाज, मकान जांच - समाधान ऐप में किराएदार का मकान मालिक के माध्यम से और हाटॅल/लाज संचालक के द्वारा हाटॅल/लाज में रूकने वालो का डाटा अपलोड की जा रही है जिसकी चेकिंग कार्यवाही लगातार जारी हैं। साथ ही घुमंतु व डेरा में ठहरे लोगो का आधार कार्ड का चेकिंग कर थाना में मुसाफिर दर्ज कराने अवगत कराया गया, डेरा में रखे वाहनो को “सशक्त एप’’ (एप्लिकेशन) के माध्यम से चेकिंग की गई। 

जन प्रतिनिधि हो जागरूक - वार्ड पार्षद, ग्राम सरपंच एवं ग्राम कोटवार को भी हिदायत दी गई कि किसी भी अंजान लोगो को ग्रामों में ठहरने न दें साथ ही पुलिस थाना को सूचित करे। किसी भी प्रकार की संदिग्ध व्यक्ति दिखने एवं कोई बाहर से आकर कही रूका हो जो आपको संदिग्ध लगे तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें। 

मकान मालिको को हिदायत - मकान मालिको को बाहरी व्यक्तियों की सूचना मकान किराए में देने के पूर्व थाने में नोट कराने की हिदायत दी गई। आम जनता से अपील की जाती है कि बाहरी व्यक्तियों को किराए में मकान देने से पूर्व इसकी सूचना अनिवार्य रूप से थाना में नोट कराएं। 

इंटेकवेल अमोरा का पालिका अध्यक्ष विजय सिन्हा ने किया निरीक्षण

ग्रीष्मकालीन पेयजल व्यवस्था का लिया जायजा  प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 04 फरवरी 2026 - जिला मुख्यालय बेमेतरा नगर पालिका क्षेत्र में ...