अध्यक्ष हिमांशु वर्मा ने 27 लाख के लाभ का बजट पेश कर नगर विकास व सौंदर्यीकरण को दिया महत्व

अध्यक्ष हिमांशु वर्मा ने 27 लाख के लाभ का बजट पेश कर नगर विकास व सौंदर्यीकरण को दिया महत्व 

अध्यक्ष हिमांशु वर्मा ने नगर पंचायत साजा में 27 लाख रुपए के लाभ का पेश किया बजट 

नगर पंचायत साजा में हुई परिषद की पहली सामान्य सभा की बैठक 
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा/साजा - नगर पंचायत साजा के नव निर्वाचित परिषद की पहली सामान्य सभा की बैठक आज नगर पंचायत कार्यालय में आयोजित की गयी। जिसमें नगर पंचायत साजा अध्यक्ष हिमांशु वर्मा ने नगर पंचायत साजा के वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए 27 लाख रुपए के लाभ का बजट पेश किया। नगर पंचायत अध्यक्ष हिमांशु वर्मा ने बताया कि नगर पंचायत साजा में इस वित्तीय वर्ष 2025-26 में नगर पंचायत साजा का कुल आय 1643.18 लाख रुपए व कुल व्यय का योग 1624.94 लाख रुपए हैं, जिसके तहत नगर पंचायत साजा में इस वर्ष 27 लाख रुपए के आय का बजट रहेगा। 
            नगर पंचायत साजा के पहली सामान्य सभा की बैठक बैठक में नगर पंचायत अध्यक्ष हिमांशु वर्मा, उपाध्यक्ष श्रीमती प्रेरणा सिंह के साथ सभी पार्षद कमल राजपूत, सुशील निर्मलकर, रानी यादव, जगेसर ठाकुर, आशीष वर्मा, पार्वती वर्मा, जनार्दन सिंह, दुर्गा गोयल, पुष्पा सिन्हा, जमुना जायसवाल, भारती गोयल, नेहा यादव, गोपाल वर्मा, गौकरण साहू सहित मुख्य नगर पालिका अधिकारी अमिताभ शर्मा, लिपिक भारत भूषण ठाकुर व कर्मचारी उपस्थित रहे। प्रेसिडेंट इन कौंसिल द्वारा अनुशंसित बजट को सामान्य सभा द्वारा भी सर्व सम्मति से अंगीकृत किया गया। मुख्य नगर पालिका अधिकारी द्वारा बजट के सम्बन्ध में समस्त नव निर्वाचित पार्षदों को विस्तार से बताते हुए बजट में सम्मिलित समत विकास और जन कल्यानकारी कार्यों के सम्बन्ध में विवरण प्रस्तुत किया गया। इस बजट का उद्देश्य नगर के सर्वांगीण विकास और सौंदर्गीकरण को नई ऊंचाइयों तक पहुँचाना है। आज के बैठक में बजट के साथ 8 अन्य विषयों की स्वीकृति प्रदान की, जिसमे वित्तीय वर्ष 2025-26 के संपत्तिकर दर की स्वीकृति के साथ सिटी डेवलपमेंट प्लान को भी सर्व सम्मति से स्वीकृत किया गया। 

27 लाख के लाभ का बजट - नगर पंचायत साजा में वित्तीय वर्ष 2025-26 के कुल आय और व्यय का विवरण इस प्रकार है - 

आय का विवरण (लाख में) - कर एवं राजस्व 57.50, विशेष अध्यायमो से प्राप्तियां 10, नगर पालिका संपत्ति एवं अन्य स्रोत 147.07, अनुदान और अंशदान 1339, जलकर से प्राप्तियां 23.84, असाधारण आय और ऋण 37, विविध आय 6.91, प्रारंभिक शेष (सिल्क) 31.86 हैं। इस प्रकार नगर पंचायत साजा का कुल आय का महायोग 1643.18 लाख रुपए हैं। 

व्यय का विवरण (लाख में) - सामान्य प्रशासन और संग्रहण प्रभारी 100.80, सार्वजनिक सुरक्षा 34, जनस्वास्थ्य एवं सुविधाएँ 142, लोक निर्माण 1303.74, सार्वजनिक शिक्षा 20, विविध 230.40, असाधारण व्यय और ऋण 13 हैं। इस प्रकार नगर पंचायत साजा का कुल व्यय का योग 1624.94 लाख रुपए हैं। जहां अंतिम शेष (सिल्क) 27 लाख रुपए हैं। 

विकास और योजनाएँ - नगर पंचायत साजा के बजट में नगर के सौंदर्पीकरण स्वच्छता और आधारभूत संरचना सुधार हेतु फंड का विशेष प्रावधान किया गया है। स्वास्थ्य और जनसुविधा सेवाओं को सुदुद्ध बनाने के लिए 142 लाख आवंटित किए गए हैं। लोक निर्माण के लिए 1303.74 लाख की राशि तय की गई है, जिससे सड़कों भवनों और अन्य आधारभूत संरचनाओं का विकास होगा। 

नागरिकों से अनुरोध - नगर पंचायत साजा सभी नागरिकों से अनुरोध करती है कि वे समय पर अपने कर और शुल्क का भुगतान सुनिश्चित करें। नगर पालिका अधिकारी अमिताभ शर्मा ने कर और शुल्क (संपत्ति कर कहा सभी नगरवासी जलकर और अन्य अनिवार्य शुल्क) हेतु भुगतान की अंतिम तिथि कार्यालय द्वारा तय समय सीमा निर्धारित किया गया हैं जिसमें जमा करें। आपका समय पर सहयोग ही नगर को अधिक सुंदर और सुविकसित बनाने में सहायक होगा। कृपया शीघ्र ही नगर पंचायत साजा कार्यालय में भुगतान करें।नगर पंचायत साजा आपके उज्जवल भविष्य के प्रति वचनबद्ध है और आपके सहयोग से यह नगर विकास की नई ऊँचाइयों को छू सकता है।