रविवार, 2 मार्च 2025

एसएसपी रामकृष्ण साहू ने पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बेमेतरा कार्यालय का किया वार्षिक निरीक्षण

एसएसपी रामकृष्ण साहू ने पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बेमेतरा कार्यालय का किया वार्षिक निरीक्षण 

वरिष्ठ कार्यालय से प्राप्त पत्रों व दिशा निर्देशों का पालन करने दिये जरूरी निर्देश

मजबूत सूचना तंत्र विकसित कर बेहतर पुलिसिंग करने दिए गए दिशा निर्देश 
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 01 मार्च 2025 - वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बेमेतरा रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) ने पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बेमेतरा कार्यालय का किया वार्षिक निरीक्षण किया। एसएसपी द्वारा निरीक्षण के दौरान उपस्थित अधिकारी/कर्मचारियों का मनोबल बढाये जाने के साथ कानून व सुरक्षा व्यवस्था को बनाये रखते हुए बेहतर पुलिसिंग के बारे में निर्देश दिया गया। 
पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बेमेतरा कार्यालय में संधारित असल जरायम व दीगर जरायम (डायजेस्ट), लंबित अपराध, मर्ग, शिकायत, जवाबदावा/स्टेट अपील रजिस्टर, सीसीपी रजिस्टर, केश डायरी मुमेंट, अपराध वर्गीकरण रजिस्टर, रोजनामचा प्राप्ति विवरण रजिस्टर, परवाना रजिस्टर, आवक-जावक रजिस्टर, प्रारंभिक जांच रजिस्टर, विभागीय जांच रजिस्टर, सुचना के अधिकार रजिस्टर, वरिष्ठ कार्यालय से प्राप्त पत्रों का सही समय में निकाल करने एवं वरिष्ठ कार्यालय से प्राप्त दिशा निर्देशों का पालन करने, ई-साक्ष्य का उपयोग करने व बेमेतरा अनुविभाग के थाना/चौकी को भी प्राप्त निर्देशों को जारी करने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया। मजबूत सूचना तंत्र विकसित कर बेहतर पुलिसिंग करने, कार्यालय व कार्यालय परिसर का साफ सफाई हेतु विशेष ध्यान रखने हेतु निर्देशित किया गया। वार्षिक निरीक्षण के दौरान पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बेमेतरा मनोज तिर्की, स्टेनो अजय कुमार देवांगन, एसएसपी रीडर सहायक उप निरीक्षक विष्णु सप्रे, आर. पुकेश्वर दिल्लीवार, तुषार पाटिल एवं अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे। 

बेमेतरा में नवोदय विद्यालय की पार्श्व प्रवेश परीक्षा 7 फरवरी को

प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 03 जनवरी 2026 - पीएमश्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय बेमेतरा (छत्तीसगढ़) में कक्षा IX एवं XI में प्रवेश ह...