प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा/साजा - जिला अंधत्व नियंत्रण समिति बेमेतरा के तत्वाधान में व कलेक्टर रणवीर शर्मा, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. यशवंत कुमार ध्रुव के मार्गदर्शन, जिला अंधत्व नोडल अधिकारी डॉ भेख राम साहू व बीएमओ साजा डॉ. अश्वनी कुमार वर्मा के निदेशानुसार 08 मार्च 2025 को दृष्टि हीनता एवं अल्प दृष्टि नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत विश्व ग्लूकोमा सप्ताह 09 मार्च से 15 मार्च 2025 तक समस्त सरकारी अस्पताल में मनाया जा रहा है। जिसमे आज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थान खमरिया में मनाया गया। जिसमें मुख्य अतिथि नवनिर्वाचित नगर पंचायत थान खमरिया अध्यक्ष श्रीमती अनीता चंदन अग्रवाल रही। इस कार्यक्रम में सामु. स्वास्थ्य केंद्र साजा के वरिष्ठ नेत्र सहायक अधिकारी विनोद कुमार बघेल सीएचसी थान खमरिया से विनोद कुमार साहू नेत्र चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि ग्लूकोमा चुपके से रोशनी चुराकर सदा के लिए अंधा कर सकता है। इसलिए 40 साल की उम्र में अपनी आंखों की जांच जरूर कराएं। अगर आपके परिवार में किसी को यह बीमारी है, तो इसका खतरा 7 गुना बढ़ जाता है। इसका प्रमुख लक्षण नजर कमजोर होना, धुंधला दिखाई देना, आंखों और सिर में तेज दर्द, आंखें लाल होना, रोशनी के चारों ओर रंगीन गोली दिखाई देना, जी मचलना, उल्टी होना आदि इनके प्रमुख लक्षण हैं। समय रहते हैं इनका इलाज न किया जाए तो व्यक्ति अंधा हो सकता है। इस कार्यक्रम में पूर्व नपं अध्यक्ष श्रीमती रंजना राजेश ठाकुर, सस्त पार्षदगण, समाज सेविका श्रीमति सरिता जैन, वरिष्ठ भाजपा नेता घनश्याम सिंह ठाकुर, विजय शर्मा, प्रभारी चिकत्साधिकारी डॉ विनय कुमार पाटिल, डॉ मनीष कुमार ठाकुर, डॉ. भोर लक्ष्मी फिजियोथेरिस्ट, आशीष दुबे फार्मेसिस्ट, बीआर साहू, फूलसिंह कंवर, भोला सिंह वर्मा, श्रीमति भूमिका साहू नर्सिंग ऑफिसर, सुशीला साहू, ज्योति गायकवाड, रोज मेरी हटोई नर्सिंग ऑफिसर, भारती बंजारे स्टाफ नर्स, चंदन नेगी, चेतन, शेखर पाल, मुकेश साहू एलटी, सरस्वती यादव, हेमा साहू, राजू, धनेश, सुरेश, पुरुषोत्तम शर्मा, दीक्षा राजपूत, प्रभात यादव सहित समस्त स्टाफ उपस्थिति रहे।