थाना साजा में महिला आरक्षक को केक खिलाकर किया सम्मान

थाना साजा में महिला आरक्षक को केक खिलाकर किया सम्मान
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा/साजा - अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर 08 मार्च 2025 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बेमेतरा रामकृष्ण साहू के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती ज्योति सिंह, एसडीओपी बेमेतरा मनोज तिर्की, एसडीओपी बेरला विनय कुमार, डीएसपी श्रीमती कौशिल्या साहू के मार्गदर्शन में थाना साजा प्रभारी चंद्रदेव वर्मा एवं स्टाफ द्वारा अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में महिला आरक्षक सरला भारती को केक खिलाकर उनका सम्मान किया गया और अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर उन्हे शुभकामनाएं एवं बधाई दी। इस अवसर पर थाना साजा के समस्त स्टाफ उस्तथित रहे।