समारोह के आयोजनकर्ता हैं श्रीमति कल्पना योगेश तिवारी
समारोह मां चंडी मंदिर प्रांगण नेवनारा में
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा - जिला पंचायत बेमेतरा में अध्यक्ष श्रीमति कल्पना योगेश तिवारी के विजयी होने के उपलक्ष्य में आज रविवार 9 मार्च को होली मिलन समारोह का आयोजन मां चंडी मंदिर प्रांगण नेवनारा में रखा गया हैं, जिसमें प्रेम और सौहाद्र के इस पावन अवसर पर सभी नव निर्वाचित पदाधिकारियों, पार्टी के पदाधिकारियों, जन प्रतिनिधियों सहित सांसद, विधायक, मंत्रियों, मीडिया प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया हैं। समारोह के आयोजनकर्ता जिला पंचायत बेमेतरा अध्यक्ष श्रीमति कल्पना योगेश तिवारी व राष्ट्रीय अध्यक्ष सर्व हिंदू सनातन संगठन एवं भाजपा किसान नेता बेमेतरा योगेश तिवारी हैं। समारोह शाम 5 बजे से प्रारंभ होगा।