आयोजन में विधायक, कलेक्टर, एसपी सहित जिलें के अधिकारी व नारी शक्ति थी उपस्थित
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा - अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर भारत रत्ना पैलेस में जिला स्तरीय अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल मुख्य अतिथि रहें। जिसमें खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल ने जिला स्तरीय अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस सम्मेलन में विभिन्न विभागों की 46 महिलाओं को सम्मानित किया। महिला एवं बाल विकास विभाग, नगरीय निकाय और ग्राम पंचायत स्तर की उन कर्मठ महिलाओं को सम्मानित किया गया जिन्होंने अपने कार्यों से समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाया और अपने कार्य क्षेत्र में बेहतर सेवा का परिचय दिया है। सम्मेलन में विधायक बेमेतरा दीपेश साहू, विधायक साजा ईश्वर साहू, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती कल्पना योगेश तिवारी, नगर पालिका अध्यक्ष विजय सिन्हा सहित जनप्रतिनिधि अजय साहू, राजेंद्र शर्मा, योगेश तिवारी, कलेक्टर रणबीर शर्मा और सीनियर पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू सहित बढ़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित थी। वहीं इस आयोजन में बेमेतरा के आबकारी विभाग की उप निरीक्षक वीणा भंडारी को भी सम्मानित किया गया। इनको रात्रि गश्त के दौरान अदम्य साहस से कार्य करते हुए शराब पकड़ने के कारण आज सम्मानित किया गया।
प्राप्त सूत्रों के अनुसार बेमेतरा आबकारी विभाग की उप निरीक्षक वीणा भंडारी ने 05/02/2024 को ग़ाम करही में एक प्रकरण क़ायम कर 01 व्यक्ति (आरोपी) सनत खरे पिता श्यामदास खरे जाति सतनामी, उम्र 55 वर्ष, साकिन करही वार्ड नं 12 थाना बेमेतरा को गिरफ्तार कर 1200 नग पाव गोवा स्पेशल व्हिस्की शराब, मध्यप्रदेश निर्मित, नान ड्यूटी पेड मदिरा कीमत 156000 रू पकड़ा था। वहीं 07/02/2024 को बालसमुंद कुसमी रोड में एक प्रकरण क़ायम कर 02 व्यक्तियो (आरोपीयो) ईशाक शाह पिता रसिद शाह उम्र 40वर्ष साकिन सांवेर इंदौर मध्यप्रदेश, फैजान हुसैन पिता जाकिर हुसैन उम्र 21वर्ष, साकिन चंदन नगर इंदौर मध्यप्रदेश से 780 पेटी 39000 नग पाव गोवा स्पेशल व्हिसकी, मध्यप्रदेश निर्मित नान ड्यूटी पेड मदिरा कीमत 5070000, 1 चार पहिया एक कन्टेनर कीमत 2200000 पकड़ कर कार्यवाही की गई थी।