एसएसपी रामकृष्ण साहू शाम रात पहुंचे पुलिस चौकी देवरबीजा

एसएसपी रामकृष्ण साहू शाम रात पहुंचे पुलिस चौकी देवरबीजा 

अवैध कार्यो शराब, जुआ, सट्टा, गांजा में लिप्त लोगो के खिलाफ सख्त कार्यवाही के दिए निर्देश 

चोरियो एवं अपराधो पर अंकुश लगाने हेतु रात्रि में गस्त, पेट्रोलिंग, काम्बिग गस्त करने दिए गए निर्देश 
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 02 मार्च 2025 - वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बेमेतरा रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) 01 मार्च 2025 को शाम रात में पुलिस चौकी देवरबीजा पहुंचे। जहां उपस्थित अधिकारी/कर्मचारियों को शाम को चौक-चौराहों में विजिबल पुलिसिंग करने और रात्रि गस्त के दौरान संदिग्ध वाहनो की चेकिंग कार्यवाही करने, रात में पेट्रोलिंग/गस्त करने, रात्रि में किसी प्रकार की घटना घटित होने पर तत्काल रिस्पांस देने, चोरी जैसी कोई घटना न हो इस लिए सर्तकता से सचेत होकर गस्त करने, किसी भी ढाबा/होटलो में अवैध शराब की बिक्री एवं पीलाने की सुविधा नही होना चाहिए, इसलिए लगातार रात्रि में ढाबा/होटलो में चेकिंग कार्यवाही करने, ऑपरेशन ईगल अभियान चलाकर लंबित स्थाई वारंट एवं गिरफ़्तारी वारंट तामिल करने तथा अवैध कारोबारियो, अवैध शराब, जुआ, सट्टा, गांजा, नशीली दवा एवं अन्य अवैध कार्यो में लिप्त लोगो के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही करने दिशा निर्देश दिए गए।
          चोरियो एवं अपराधो पर अंकुश लगाने हेतु रात्रि में गस्त, पेट्रोलिंग, काम्बिग गस्त सुदृढ करने, गस्त, पेट्रोलिंग, काम्बिग गस्त के दौरान हाटल, लाज, ढाबा, एटीएम, बैक, बस स्टैण्ड, प्रतिक्षालय एवं संदिग्ध व्यक्तियो कि चेकिंग करने, अधिकारियों व जवानों को रात में गस्त, पेट्रोलिंग, काम्बिग गस्त कर गली मोहल्लों एवं चप्पे-चप्पे पर अपनी पैनी नजर रखने, साथ ही आसपास के ग्रामीण इलाकों में गस्त को बढ़ाने व लगातार रात में गस्त, पेट्रोलिंग, काम्बिग गस्त करने तथा वरिष्ठ कार्यालय से प्राप्त पत्रों का सही समय में निकाल करने एवं वरिष्ठ कार्यालय से प्राप्त दिशा निर्देशों का पालन करने, ई-साक्ष्य का उपयोग करने के संबंध में आवश्यक निर्देश दिये गये। साथ ही लंबित अपराधो, मर्ग, गुम, शिकायत और लंबित वारंटो की निकाल करने एवं असमाजिक तत्वो के विरूद्ध अधिक से अधिक प्रतिबंधात्मक एवं बाउंड ओवर की कार्यवाही करने व सभी अधिकारियो व जवानो को आमजन/महिला आगंतुक/ रिपोर्टकर्ता से संयमित व्यवहार करने एवं उनकी रिपोर्ट को गंभीरता पुर्वक लेते हुये तत्काल उचित कार्यवाही करने मजबूत सूचना तंत्र विकसित कर बेहतर पुलिसिंग करने, चौकी की साफ सफाई हेतु विशेष ध्यान रखने हेतु निर्देशित किया गया। उपस्थित अधिकारी/कर्मचारियों का मनोबल बढाये जाने के साथ कानून व सुरक्षा व्यवस्था को बनाये रखते हुए बेहतर पुलिसिंग के बारे में निर्देश दिया गया।
          गुम बालक/बालिकाओं को आपरेशन मुस्कान अभियान चलाकर दस्तयाब कर बरामद करने हेतु निर्देशित किया गया। तथा उपस्थित अधिकारी एवं कर्मचारियो को निर्देशित किया कि “सशक्त एप’’ (एप्लिकेशन) के माध्यम से वाहन चेकिंग कर गुम/चोरी हुए वाहनों की पतासाजी कर उचित कार्यवाही करने और त्रिनयन एप के माध्यम से बेमेतरा जिले के लिए विकसित सीसीटीवी कैमरा का डेटाबेस है जो तेजी से अपराध सुलझाने के लिए पुलिस को सशक्त बनाने, सायबर अपराध पर नियंत्रण हेतु रेंज तथा जिलों में सायबर प्रहरी का प्रचार-प्रसार कर व्हाट्सएप ग्रुप बीट वाईस बनाया गया है उसमें अधिक से अधिक लोगो को जोडकर जन जागरूकता अभियान चलाने एवं सामुदायिक पुलिसिंग के लिए “हमर पुलिस हमर बजार” एवं “हमर पुलिस हमर गांव” अभियान के माध्यम से हॉट/बाजारों एवं ग्रामों में जागरूकता अभियान चलाने आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। इस दौरान पुलिस चौकी देवरबीजा प्रभारी सहायक उप निरीक्षक संतोष ध्रुर्वे, आरक्षक रमेश चंद्रवंशी, प्रदीप ठाकुर, छोटु तेन्बुकर एवं अन्य स्टाफ उपस्थित रहे।