शुक्रवार, 7 फ़रवरी 2025

बेमेतरा के विभिन्न वार्डों में सभा को आशीष छाबड़ा ने किया संबोधित

बेमेतरा के विभिन्न वार्डों में सभा को आशीष छाबड़ा ने किया संबोधित 
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा - नगर पालिका में हो रहे नगरीय निकाय चुनाव का कार्यवाहक जिलाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा ने विभिन्न वार्डों में सभा को संबोधित किया। सभा को बताया कि हमारे कार्यकाल में बेमेतरा नगर के प्रत्येक वार्ड के कोने कोने में विभिन्न विकास कार्यों किया गया, साथ ही साथ शहर में विभिन्न चौक चौराहा का निर्माण और आत्मानंद विद्यालय की स्थापना किया गया जिससे हर वर्ग के बच्चों को समान शिक्षा मिल सके। 
नगर पालिका के चुनावी सभा को संबोधित करते हुए श्री छाबड़ा ने कहा कि कांग्रेस की सरकार में यह सभी विकास कार्य हुए तथा भाजपा की सरकार आने के बाद से नगर के वार्डों में पेयजल, बिजली, नाली साफ सफाई ना होने के कारण लोग एक वर्ष में ही भाजपा शासन से त्रस्त हो चुके हैं, लोगों के एकमात्र आशा की किरण कांग्रेस ही रह गई है, ऐसे में हम सब का दायित्व है कि लोगों के सेवा के काम आए, आम जनता जो कांग्रेस से जुड़ी हुई है, उनको हमसे उम्मीदें हैं। नगर विकास पिछले एक वर्षों से बहुत पीछे हो चुका है, जब से भाजपा का शासन आया। इसने नगरी निकायों से आय के समस्त साधन छीन लिया है और बेमेतरा में जिस तरह की चर्चा है भाजपा द्वारा नगर विकास के नाम पर जनता को किस तरह लूटा जा रहा है, साथ ही लोग कांग्रेस की ओर देख रहे हैं और कांग्रेस को विजय बनाने के लिए हम सबको एकजुट होकर लड़ना होगा। एक-एक घरों में जाना होगा, लोगों की समस्याओं को सुनना, समझना होगा और उन्हें कांग्रेस की रीति नीति से अवगत कराना होगा। निश्चित रूप से हम सब की एकजुटता इस चुनाव में कांग्रेस को विजय दिलाएगा। कार्यक्रम में नगर पालिका बेमेतरा के कांग्रेस अधिकृत अध्यक्ष प्रत्याशी सुमन गोस्वामी सहित अवनीश राघव, शकुंतला मंगत साहू, प्रणीश चौबे, शत्रुघ्न साहू, ललित विश्वकर्मा, लुकेश वर्मा, टीआर जनार्दन, कविता साहू, जोगिंदर छाबड़ा, हितेंद्र साहू, बहल वर्मा, बीडी मानिकपुरी, दिनेश पटेल, अजयराज सेन, रवि रजक, जयगंगा सागर सोनी, प्रवीण शर्मा सहित कांग्रेस अधिकृत पार्षद प्रत्याशी, वरिष्ठ कांग्रेसी, युवा कांग्रेस एवं ब्लॉक संगठन कांग्रेस कार्यकर्ता भारी संख्या में उपस्थित रहे। 

डीआईजी रामकृष्ण साहू के निर्देशन पर यातायात नियमों के उल्लंघन पर 19 वाहन चालको से ली गई 6000 रु समन शुल्क

प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 01 फरवरी 2026 - पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) रामकृष्ण साहू (IPS) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हर...