शुक्रवार, 7 फ़रवरी 2025

कुसमी में सभा को पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा ने किया संबोधित

कुसमी में सभा को पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा ने किया संबोधित 
 
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा - जिले के नवीन नगर पंचायत कुसमी में कार्यवाहक जिलाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि एक वर्ष में ही भाजपा शासन से त्रस्त हो चुके हैं लोगों के एकमात्र आशा की किरण कांग्रेस ही रह गई है, ऐसे में हम सब का दायित्व है कि लोगों के सेवा के काम आए आम जनता जो कांग्रेस से जुड़ी हुई है, उनकी समस्याओं को हल करने के लिए हमें आगे होना होगा। नगर विकास पिछले एक वर्षों से पीछे हो चुका है जब से भाजपा का शासन आया। इसने नगरी निकायों से आय के समस्त साधन छीन लिया है और भाजपा द्वारा चुनाव टिकट आधे आधे की बात करके प्रत्याशी खड़ा किया गया है। जिसे बेहतर तरीके से समझा जा सकता है कि यहां नगर विकास के नाम पर जनता को किस तरह लूटा जाने वाला है। 
लोग कांग्रेस की ओर देख रहे हैं और कांग्रेस को विजय बनाने के लिए हम सबको एकजुट होना होगा, एक-एक घरों में जाना होगा लोगों की समस्याओं को सुनना और उसे समझना होगा और उन्हें कांग्रेस की रीति नीति से अवगत कराना होगा। निश्चित रूप से हम सब की एकजूटता इस चुनाव में कांग्रेस को सफल बनाएगा। कार्यक्रम में कांग्रेस अधिकृत अध्यक्ष प्रत्याशी चंद्रप्रकाश साहू सहित कांग्रेस अधिकृत पार्षद प्रत्याशी के साथ रामेश्वर देवांगन अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बेरला, विजय पारख, सत्रोहन साहू, गुड्डू सेन, राजकुमार सेन, गोविंद राजपूत, मनीष साहू, पिंटू साहू सहित कांग्रेस कार्यकर्ता भारी संख्या में उपस्थित रहे। 

डीआईजी रामकृष्ण साहू के निर्देशन पर यातायात नियमों के उल्लंघन पर 19 वाहन चालको से ली गई 6000 रु समन शुल्क

प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 01 फरवरी 2026 - पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) रामकृष्ण साहू (IPS) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हर...