पूर्व मंत्री रविंद्र चौबे ने नगरीय निकाय चुनाव के लिए जारी किया कांग्रेस का जन घोषणा पत्र

पूर्व मंत्री रविंद्र चौबे ने नगरीय निकाय चुनाव के लिए जारी किया कांग्रेस का जन घोषणा पत्र
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा - जिला मुख्यालय में स्थित राजीव गांधी कांग्रेस भवन में प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री रविंद्र चौबे ने नगरीय निकाय चुनाव के लिए जन घोषणा पत्र को जारी किया गया। इस दौरान राजीव गांधी कांग्रेस भवन बेमेतरा में उनके साथ पूर्व विधायक नवागढ़ गुरु दयाल बंजारे, पूर्व विधायक बेमेतरा एवं जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यवाहक अध्यक्ष आशीष छाबड़ा सहित जिला कांग्रेस कमेटी के नेता, पदाधिकारी उपस्थित रहे। इस संबंध में पत्रकारों से चर्चा करते हुए श्री चौबे ने कहा कि हम नगरीय चुनाव के लिए पूरी तरह से तैयार हैं उन्होंने बताया कि दाढ़ी कुसमी भिंभौरी को नगर पंचायत का दर्जा देने की घोषणा की गई जहां पर सभी नगर पंचायत में कांग्रेस के द्वारा अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया गया है आम लोगों से चर्चा करके ही जन घोषणा पत्र को बनाया गया है उन्होंने कहा कि भाजपा द्वारा विधानसभा चुनाव में पहले सुशासन का शब्द इस्तेमाल किया गया था फिर मोदी की गारंटी की बात कही गई थी। अब अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर अटल विश्वास पत्र नगरीय निकाय चुनाव में भाजपा द्वारा जारी किया जा रहा है। चौबे ने कहा कि कानून व्यवस्था खराब है हत्या का दौर चल रहा है। नरसंहार का तांडव हो रहा है। शराब का अवैध कारोबार चल रहा है, प्रदेश की आर्थिक स्थिति खराब है, शहरी विकास के लिए पैसा नहीं है। उन्होंने कहा कि चुनाव में कांग्रेस के पक्ष में वातावरण है वहीं एक प्रश्न के उत्तर में चौबे ने कहा कि छत्तीसगढ़ में वर्तमान में दीपक बैंज और चरणदास महंत स्वयं नेतृत्व कर रहे हैं रही सवाल भविष्य में किसके नेतृत्व में चुनाव लड़ा जाएगा, तो इसका बेहतर जवाब चरणदास ही दे सकते हैं। उन्होंने बेमेतरा जिला के पूर्व अध्यक्ष बंसी पटेल द्वारा कुछ दिन पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिए जाने के संदर्भ में कहा कि बंसी पटेल कांग्रेसी नेता है, जिन्होंने जिला मुख्यालय में राजीव गांधी कांग्रेस भवन निर्माण में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है। 
बेमेतरा क्षेत्र के पूर्व विधायक एवं जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यवाहक अध्यक्ष आशीष छाबड़ा ने अपनी कार्यकाल में हुए विकास का उल्लेख करते हुए कहा कि पूर्व में निर्माण करके कार्य के लिए आवंटित राशि को भाजपा सरकार द्वारा वापस ले लिया गया है। सरकार आर्थिक संकट से गुजर रही है। इसके साथ ही उन्होंने जन घोषणा पत्र के सिलसिलेवार जानकारी दिया, जिसमें घाटो एवं तालाबों में महिलाओं के लिए चेजिंग रूम बनाये जायेंगे। शहरी व्यापारिक क्षेत्रों में महिला प्रसाधन की व्यवस्था, महिला सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस कंट्रोल रूम के साथ सामंजस्य कर सभी चौक-चौराहों व स्कूल-कॉलेज के समीप में सी.सी. कैमरा लगाने की व्यवस्था सर्व-सुविधायुक्त ऑटो रिक्शा/ई-रिक्शा के लिए पार्किंग व चार्जिंग की व्यवस्था, श्रद्धांजली राशि योजना के बीपीएल कार्डधारियों को 2000 रू. से बढ़ाकर 5000 रू. किया जाएगा, निगमों के अनियमित कर्मचारियों को नियमित करने की दिशा में प्रयास किया जाएगा, सम्पत्तिकर, समेकितकर एवं जल उपभोक्ता शुल्क का घर बैठे भुगतान की सुविधा दी जाएगी, आगामी 6 माह में जहां-जहां ऑनलाईन भवन अनुज्ञा की सुविधा नही है वहां सुविधा दी जायेगी, मकान आबंटन प्रक्रिया को और सरलीकृत एवं पारदर्शी करते हुए सभी आवासहीनो को पात्रतानुसार मकान दिया जाएगा। प्रत्येक वार्ड में कार्यरत सफाई कर्मी की जानकारी सार्वजनिक रूप से प्रदर्शित की जायेगी। प्रत्येक निकाय में विद्यार्थियों के लिए प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के लिए सर्व-सुविधायुक्त निःशुल्क लायब्रेरी खोला जाएगा।