कंडरका पुलिस ने ऑपरेशन ईगल के तहत फरार एक स्थायी वारंटी को किया गिरफ्तार

कंडरका पुलिस ने ऑपरेशन ईगल के तहत फरार एक स्थायी वारंटी को किया गिरफ्तार
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा - आगामी नगरीय निकाय एवं पंचायत चुनाव के मद्देनजर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बेमेतरा रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती ज्योति सिंह, एसडीओपी बेमेतरा मनोज तिर्की, डीएसपी राजेश कुमार झा, एसडीओपी बेरला विनय कुमार, डीएसपी कमल नारायण शर्मा, डीएसपी श्रीमती कौशिल्या साहू के मार्गदर्शन में बेमेतरा पुलिस द्वारा स्थायी वारंटियो को पकड़ने हेतु ऑपरेशन ईगल अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत पुलिस चौकी कंडरका स्टाफ द्वारा न्यायालय के प्रकरण क्रमांक 11122/2023, धारा 138 NIA एक्ट के मामले में फरार चल रहे एक स्थायी वारंटी राजकुमार निषाद पिता गंभीर निषाद उम्र 42 साल साकिन नेवनारा पुलिस चौकी कंडरका थाना बेरला जिला बेमेतरा को मुखबिर की सूचना पर पकड़ा गया। उपरोक्त वारंटी को न्यायालय में पेश किया गया है। उक्त कार्यवाही में पुलिस चौकी कंडरका प्रभारी सहायक उप निरीक्षक कंवल नेताम, सहायक उप निरीक्षक तुलाराम देशमुख, आरक्षक दिनेश साहू, प्रदीप कौशल एवं अन्य स्टाफ की महत्वपूर्ण भुमिका रही।