शनिवार, 1 मार्च 2025

मादक पदार्थों की अवैध बिक्री में लिप्त आरोपी जेल में निरूद्ध

मादक पदार्थों की अवैध बिक्री में लिप्त आरोपी जेल में निरूद्ध 

बेमेतरा पुलिस की बड़ी कार्यवाही

संदेश - अब नहीं बख्शे जाएंगे अपराधी  
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 28 फरवरी 2025 – बेमेतरा पुलिस ने वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एनडीपीएस एक्ट के तहत बड़ी कार्यवाही करते हुए आरोपी शेषनारायण साहू पिता स्व. सीताराम साहू निवासी सरदा, थाना बेरला जिला बेमेतरा को जिला जेल बेमेतरा में निरूद्ध किया है। पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज राम गोपाल गर्ग (भा.पु.से.) के निर्देशन और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बेमेतरा रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) के आदेश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती ज्योति सिंह के मार्गदर्शन में मादक पदार्थों की बिक्री में लिप्त अपराधियों पर कार्यवाही तेज कर दी गई है।
             थाना बेरला में शेषनारायण साहू के विरूद्ध पहले से ही वर्ष 2023 एवं 2024 में लगातार नारकोटिक्स एक्ट के दो मामले दर्ज कर कार्यवाही की गई है। इसके अलावा शेषनारायण साहू के विरूद्ध समय - समय पर प्रतिबंधात्मक मामला दर्ज कर कार्यवाही की गई हैं। आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 265/2023, 68/2024 धारा 20(ख) एनडीपीएस एक्ट और ईश्तगाशा क्रमांक 25-132/2015, 214/2021, 53-227/2021 धारा 151, 107, 116(3) द.प्र.स. के तहत कार्यवाही की गई थी।
               पुलिस अधीक्षक बेमेतरा द्वारा तैयार प्रतिवेदन के आधार पर संभाग आयुक्त कार्यालय दुर्ग संभाग ने आरोपी को छः माह के लिए जेल में निरूद्ध करने का आदेश पारित किया। 24 फरवरी 2025 को न्यायालयीन आदेश के बाद 27 फरवरी 2025 को थाना बेरला पुलिस ने शेषनारायण साहू को जिला जेल बेमेतरा में निरूद्ध कर दिया।

समाज पर सकारात्मक प्रभाव - शेषनारायण साहू पर कार्यवाही से यह स्पष्ट हो गया है कि मादक पदार्थों की अवैध बिक्री और आपराधिक गतिविधियों में लिप्त अपराधियों को अब बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस प्रशासन ने समाज में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया है। 

संदेश - अब नहीं बख्शे जाएंगे अपराधी। 

बिजली केवल सुविधा नहीं, बल्कि विकास की आधारशिला - एई अत्रकार रात्रे

कोयला की सीमित मात्रा व ऊर्जा की बढ़ती मांग को ऊर्जा के नवीकरणीय स्रोत सोलर पैनल के माध्यम से किया जा सकता हैं पूरा - जेई अनामिका सिंह  विद्...