नगर पंचायत भींभौरी में सभा को पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा ने किया संबोधित

नगर पंचायत भींभौरी में सभा को पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा ने किया संबोधित    
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा - नगर पंचायत भिभौरी में कार्यवाहक जिलाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा के कार्यकाल में ग्राम पंचायत भिभौरी को नगर पंचायत, तहसील कार्यालय, नवीन महाविद्यालय जैसे विभिन्न विकास कार्यों की सौगात कांग्रेस की सरकार में मिली थी जिसे आज भाजपा के द्वारा अपनी उपलब्धि बताकर लोगों को भ्रमित किया जा रहा है। पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि एक वर्ष में ही भाजपा शासन से त्रस्त हो चुके हैं, लोगों के एकमात्र आशा की किरण कांग्रेस ही रह गई है, ऐसे में हम सब का दायित्व है कि लोगों के सेवा के काम आए आम जनता जो कांग्रेस से जुड़ी हुई है उनकी समस्याओं को हल करने के लिए हमें आगे होना होगा। नगर विकास पिछले एक वर्षों से पीछे हो चुका है, जब से भाजपा का शासन आया, इसने नगरी निकायों से आय के समस्त साधन छीन लिया है और भाजपा द्वारा चुनाव टिकट आधे आधे की बात करके प्रत्याशी खड़ा किया गया है, जिसे बेहतर तरीके से समझा जा सकता है कि यहां नगर विकास के नाम पर जनता को किस तरह लूट जाने वाला है। 
लोग कांग्रेस की ओर देख रहे हैं और कांग्रेस को विजय बनाने के लिए हम सबको एकजुट होना होगा एक-एक घरों में जाना होगा लोगों की समस्याओं को सुनना तो उसे समझना होगा और उन्हें कांग्रेस की रीति नीति से अवगत कराना होगा, निश्चित रूप से हम सब की एकजूटता इस चुनाव में कांग्रेस को सफल बनाएगा। कार्यक्रम में कांग्रेस अधिकृत अध्यक्ष प्रत्याशी चन्द्रविजय धीवर सहित कांग्रेस अधिकृत पार्षद प्रत्याशी के साथ राजेश गुनेंद्र साहू, चेतन बंजारे, प्रवीण शर्मा, राजकुमार सेन, गोविंदा राजपूत, गुड्डू सेन सहित कांग्रेस कार्यकर्ता भारी संख्या में उपस्थित रहे।