प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा/साजा - बेमेतरा जिले के विधानसभा साजा में त्रिस्तरीय पंचायत व नगरीय निकाय चुनाव के ठीक पहले कांग्रेस को झटका लगा हैं। साजा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम भनौरा ठेलका के कांग्रेसी नेता पूर्व स्कूली शिक्षा मंत्री रविंद्र चौबे के सबसे करीबी माने जाने वाले बीरेंद्र साहू ने विधायक ईश्वर साहू के समक्ष भाजपा का दामन थामा है। इसके साथ कांग्रेसी कार्यकर्त्ता परमानंद साहू, गजेंद्र साहू, भागवत दास ने कोंग्रेस पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हो गये। जानकारी में मुताबिक शुक्रवार को भाजपा की नीति रीति और मोदी की गैरेंटी, विष्णुदेव की सुशासन से प्रभावित होकर कांग्रेस के कई कार्यकर्ताओ ने भनौरा ठेलका में विधायक ईश्वर साहू के समक्ष भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली। इस दौरान भाजपा कार्यकर्त्ता लतेलु चेलक मंडल अध्यक्ष एससी मोर्चा भाजपा, संतोष साहू, दुकालू साहू, तिलक साहू, खेमलाल, प्रेमलाल, भीष्म, जीवन सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे।