जिले के 10 नगरीय निकायों में 77.44% मतदान

जिले के 10 नगरीय निकायों में 77.44% मतदान 

मतदान में दिखा मतदाताओं का जबरदस्त उत्साह, लोकतंत्र के प्रति जागरूकता की मिसाल 
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 11 फरवरी 2025 - नगरीय निकाय आम निर्वाचन 2025 के तहत बेमेतरा जिले में मतदाताओं का उत्साह अपने चरम पर रहा। जिले भर में 10 नगरीय निकायों के लिए हो रहे चुनाव में सुबह से ही मतदाताओं की लम्बी कतारें मतदान केंद्रों पर देखी गईं। लोकतंत्र के इस पर्व में भाग लेने के लिए आम जनता ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। मतदाता सुबह से ही मतदान केंद्रों पर पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग करते नजर आए।
प्रशासन की सक्रियता और सुचारु व्यवस्था - जिला प्रशासन की ओर से शांतिपूर्ण और व्यवस्थित मतदान के लिए व्यापक इंतजाम किए गए थे। सामान्य प्रेक्षक अमिताभ बाजपेयी एवं कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी रणबीर शर्मा स्वयं मतदान प्रक्रिया की निगरानी कर रहे थे। वे सुबह से ही विभिन्न मतदान केंद्रों का दौरा कर रहे थे, ताकि मतदान प्रक्रिया बिना किसी व्यवधान के संपन्न हो सके।

मतदान की स्थिति (10 बजे तक) - सुबह 10 बजे तक 10 नगरीय निकायों में कुल 16.41% मतदान दर्ज किया गया। पुरुष और महिला मतदाताओं ने समान रूप से भाग लिया। कुल 12328 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया, जिनमें 6488 पुरुष और 5840 महिलाएं शामिल थीं।

निकायवार मतदान प्रतिशत (10 बजे तक) 
नगर पालिका बेमेतरा - 17.99%
बेरला - 14.29%
साजा - 8.56%
थानखम्हरिया - 19.06%
देवकर - 22.19%
परपोड़ी - 19.68%
नवागढ़ - 13.69%
दाढ़ी - 15.81%
भिंभौरी - 17.21%
कुसमी - 8.52%

मतदान की स्थिति (12 बजे तक) - दोपहर 12 बजे तक मतदान में तेजी आई और कुल मतदान प्रतिशत 42.99% तक पहुंच गया। इस दौरान 32290 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया, जिनमें 15439 पुरुष और 16851 महिलाएं शामिल थीं।

निकायवार मतदान प्रतिशत (12 बजे तक) 
नगर पालिका बेमेतरा - 40.64%
बेरला - 49.96%
साजा - 41.03%
थानखम्हरिया - 37.74%
देवकर - 47.54%
परपोड़ी - 52.21%
नवागढ़ - 36.43%
दाढ़ी - 44.52%
भिंभौरी - 56.23%
कुसमी - 51.01%

मतदान की स्थिति (02 बजे तक) - दोपहर 2 बजे तक मतदान में और वृद्धि दर्ज की गई और कुल मतदान प्रतिशत 56.66% तक पहुंच गया। इस समय तक 42556 मतदाताओं ने मतदान किया, जिनमें 20128 पुरुष और 22428 महिलाएं शामिल थीं।

निकायवार मतदान प्रतिशत (02 बजे तक) 
नगर पालिका बेमेतरा - 46.20%
बेरला - 65.56%
साजा - 60.89%
थानखम्हरिया - 55.90%
देवकर - 56.05%
परपोड़ी - 74.41%
नवागढ़ - 56.05%
दाढ़ी - 64.50%
भिंभौरी - 79.30%
कुसमी - 71.24%

मतदान की स्थिति (04 बजे तक) - शाम 4 बजे तक मतदान का कुल प्रतिशत 72.34% तक पहुंच गया, जोकि मतदाताओं के भारी उत्साह को दर्शाता है। कुल 54329 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया, जिनमें 26229 पुरुष और 28100 महिलाएं शामिल थीं।

निकायवार मतदान प्रतिशत (04 बजे तक) 
नगर पालिका बेमेतरा - 65.73%
बेरला - 76.30%
साजा - 72.25%
थानखम्हरिया - 70.66%
देवकर - 77.68%
परपोड़ी - 84.52%
नवागढ़ - 71.06%
दाढ़ी - 78.97%
भिंभौरी - 85.97%
कुसमी - 81.66%

मतदान की स्थिति (05 बजे तक) - शाम 5 बजे तक मतदान का कुल प्रतिशत 77.44% तक पहुंच गया, जोकि मतदाताओं के भारी उत्साह को दर्शाता है। कुल 58163 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया, जिनमें 28747 पुरुष और 29416 महिलाएं शामिल थीं।

निकायवार मतदान प्रतिशत (05 बजे तक) 
नगर पालिका बेमेतरा - 71.68%
बेरला - 79.52%
साजा - 75.61%
थानखम्हरिया - 78.46%
देवकर - 79.42%
परपोड़ी - 86.95%
नवागढ़ - 75.66%
दाढ़ी - 83.25%
भिंभौरी - 89.18%
कुसमी - 90.90%

लोकतंत्र की मजबूती में बेमेतरा की अहम भूमिका, महिलाओं और युवाओं की बढ़ी भागीदारी - नगरीय निकाय आम निर्वाचन 2025 में बेमेतरा जिले के मतदाताओं ने जागरूकता और उत्साह के साथ मतदान किया। खासकर महिलाओं, युवाओं, बुजुर्गों और दिव्यांगजनों की भागीदारी सराहनीय रही। महिला मतदाताओं ने बड़ी संख्या में मतदान कर लोकतंत्र में अपनी सक्रिय भूमिका निभाई। युवाओं ने पहली बार मतदान कर अपनी जिम्मेदारी को समझा और प्रेरणादायक उदाहरण पेश किया। बुजुर्गों और दिव्यांगजनों की भी उल्लेखनीय भागीदारी रही, जिसके लिए प्रशासन ने विशेष इंतजाम किए थे। शाम 5 बजे तक जिले में 77.44% मतदान दर्ज किया गया, जो कि जागरूकता और लोकतंत्र के प्रति लोगों की आस्था का प्रतीक है। प्रशासन द्वारा सुचारु और शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित किया गया।