दो आरोपी से 35 पौवा अंग्रेजी शराब एवं परिवहन में प्रयुक्त वाहन जप्त

दो आरोपी से 35 पौवा अंग्रेजी शराब एवं परिवहन में प्रयुक्त वाहन जप्त 

मामला पुलिस थाना साजा 
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 09 फरवरी 2025 - वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बेमेतरा रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती ज्योति सिंह, एसडीओपी बेमेतरा मनोज तिर्की, डीएसपी राजेश कुमार झा, डीएसपी कमल नारायण शर्मा, एसडीओपी बेरला विनय कुमार, डीएसपी श्रीमती कौशिल्या साहू के मार्गदर्शन में बेमेतरा पुलिस द्वारा अवैध शराब, गांजा, नशीली पदार्थो, प्रतिबंधात्मक कार्यवाही, बाउंड ओवर, गुंडा बदमाशों, फरार स्थायी वारंटियो, सामाजिक सौहार्द बिगाडने वालों, यातायात नियमो का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों तथा माईनर एक्ट के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही लगातार की जा रही है। जिसके तहत 08.02.2025 को थाना साजा पुलिस स्टाफ को मुखबिर से सूचना मिला कि सिल्वर कलर के कार क्रमांक CG 07 AH 6323 में अनुज साहू ग्राम भैंसामुडा पुलिस चौकी देवरबीजा अपने वाहन में चालक टिकेश्वर वर्मा के साथ कार में अवैध रूप से कार में शराब रखकर लोगो को बिक्री करने परिवहन करते कोदवा की ओर जा रहा है की सूचना पर थाना साजा स्टाफ गवाहों के साथ कोदवा साजा मेन रोड पर नाका बंदी कर पकडा गया। जिस पर थाना साजा में अवैध रूप से शराब बिक्री हेतु परिवहन करने का 01 प्रकरण दर्ज कर 02 आरोपी अनुज साहू पिता तुलसी राम साहू उम्र 50 साल साकिन भैंसामुडा चौकी देवरबीजा थाना व जिला बेमेतरा, टिकेश्वर पिता बल्लू वर्मा उम्र 22 साल साकिन तेन्दुभाठा थाना साजा जिला बेमेतरा के कब्जे से 35 पौवा अंग्रेजी शराब किमती करीबन 4550 रूपये, परिवहन में प्रयुक्त वाहन क्रमांक CG 07 AH 6323 कीमती करीबन 150000 रूपये, जुमला कीमती 154550 रूपये के साथ पकड़ कर आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत वैधानिक कार्यवाही किया गया। उक्त कार्यवाही में थाना साजा प्रभारी निरीक्षक चंद्रदेव वर्मा, सउनि रेशम लाल भास्कर, प्रधान आरक्षक विजेन्द्र सिंह, विजय साहू, आरक्षक अमित सिंह, रामानुज जायसवाल एवं अन्य स्टाफ की सराहनीय भुमिका रही।