प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा - स्कूल शिक्षा विभाग बेरला द्वारा आयोजित विकास खंड स्तरीय कुकिंग प्रतियोगिता का आयोजन शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला रामपुर (भाड़) में किया गया। इस प्रतियोगिता में विकासखंड बेरला के विभिन्न स्कूलों से प्रतिभागी रसोईया शामिल हुए। जिसमें प्रथम स्थान ग्राम सरदा के प्रतिभागी, द्वितीय स्थान ग्राम रामपुर (भाड़) के प्रतिभागी तथा तृतीय स्थान ग्राम सलधा के प्रतिभागी रहें। इस प्रतियोगिता के निर्णायक श्रीमती पूर्णिमा शर्मा (व्याख्याता), श्रीमती सीमा साहू (प्रधान पाठक), श्रीमती स्मिता साहू (संकुल समन्वयक), श्रीमती भूमिका तिवारी एवं कुमारी अर्चना साहू थे। इस कार्यक्रम में विशेष रूप से विकासखंड शिक्षा अधिकारी जेपी करमाकर, सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी नारायण ठाकुर एवं अधेश उएके, संकुल समन्वयक मयंक राजपूत, बलदेव कंवर, वरुण आडील, शिक्षकगण छेदन लाल दिवाकर, क्षमेश देवांगन, योगेंद्र कुमार साहू, राकेश कुमार साहू, श्रीमती अंबिका साहू, सुशील धृतलहरे, तामेश्वर देवांगन उपस्थित रहें।