बाघ से दूरी बनाकर रखें, सावधानी बरते रहें सुरक्षित - कलेक्टर
क्षेत्र में बाघ की सूचना पर कलेक्टर की लोगों से अपील
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा - जिला प्रशासन बेमेतरा की ओर से कलेक्टर रणबीर शर्मा ने सभी नागरिकों से अनुरोध करते हुए कहा हैं कि वे आपके क्षेत्र में घूम रहें बाघ से दूरी बनाकर रखें। इसके अलावा कृपया अपने घर से बाहर न निकलें और उन जगहों पर न जाएं, जहां हाल ही में बाघ को देखा गया था। इसके अलावा बाघ को भागने का रास्ता दें और इसे दूर जाने का एक तरीका दें। राजस्व, वन और पुलिस के फील्ड अधिकारी बाघ को पकड़ने के लिए 24×7 काम कर रहें हैं, कृपया सुरक्षित रहें।