सुनिता हीरालाल साहू ने मंडल अध्यक्ष को सौंपी दावेदारी

सुनिता हीरालाल साहू ने मंडल अध्यक्ष को सौंपी दावेदारी 
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा - अपने वर्तमान जिला पंचायत सदस्य क्षेत्र क्रमांक 10 से पुनः चुनाव लड़ने व जनता की सेवा के लिए जिला पंचायत अध्यक्ष सुनिता हीरालाल साहू ने परपोड़ी मंडल अध्यक्ष नारद वर्मा को अपना आवेदन देते हुए दावेदारी प्रस्तुत किया। ज्ञात हो कि श्रीमती सुनिता हीरालाल साहू साजा ब्लाक के ग्राम गाड़ाडीह की निवासी हैं, जो वर्तमान में जिला पंचायत बेमेतरा में अध्यक्ष पद पर हैं। इनका जिला पंचायत क्षेत्र भी यही क्षेत्र क्रमांक 10 हैं। इस अवसर पर कमलेश साहू सहसपुर, गोलू पांडेय देवकर सहित अन्य लोग उपस्थित रहें।