सुनिता हीरालाल साहू ने विधायक को सौंपी दावेदारी

सुनिता हीरालाल साहू ने विधायक को सौंपी दावेदारी
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा - अपने वर्तमान जिला पंचायत सदस्य क्षेत्र क्रमांक 10 से पुनः जनता की सेवा के लिए जिला पंचायत अध्यक्ष सुनिता हीरालाल साहू ने क्षेत्रीय विधायक ईश्वर साहू को अपना दावेदारी सौंपा। ज्ञात हो कि श्रीमती सुनिता हीरालाल साहू साजा ब्लाक के ग्राम गाड़ाडीह की निवासी हैं, जो वर्तमान में जिला पंचायत बेमेतरा में अध्यक्ष पद पर हैं। इनका जिला पंचायत क्षेत्र भी यही क्षेत्र क्रमांक 10 हैं। श्रीमती साहू ने अपनी दावेदारी आवेदन सौंपी कर पुनः इसी क्षेत्र से चुनाव लड़ने व जनता की सेवा पुनः करने की मंशा विधायक को बताई।