निकाय को स्वच्छ और समृद्धि बनाने योजनाओं के साथ महिलाओं की भागीदारी

निकाय को स्वच्छ और समृद्धि बनाने योजनाओं के साथ महिलाओं की भागीदारी 
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा - नगर पंचायत परपोड़ी में स्वच्छ भारत मिशन के तहत लोगों को जागरूक करने के लिए एवं राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के संयुक्त प्रयास से निकाय में महिला स्व सहायता समूह और स्वच्छता से जुड़े महिलाओं द्वारा समय समय पर निकाय के जनप्रतिधियों और वार्डवासियों के साथ मिलकर स्वछता हेतु लोगों को सूखा, गीला कचरा अलग अलग देने के लिए जागरूक किया जा रहा हैैं। साथ ही निकाय को साफ सुथरा बनाये रखने, कचरा बाहर न फेकने के लिए भी जागरूकता फैलाई जा रही हैं। मुख्यमंत्री व नगरी प्रशासन मंत्री के नेतृत्व में चल रही दोनों महत्वकांक्षी योजनाओं से निकाय स्वच्छ और वार्डवासियों को स्वास्थ्य एवं समृद्ध बनाए जाने की राह में यह अतुलनीय पहल हैं। स्वच्छ भारत अभियान के नगर पंचायत परपोड़ी में तहत डोर टू डोर कचरा कलेक्शन और सेग्रीगेशन कर वार्डो को लगातार स्वच्छ किया जा रहा हैं। साथ ही नगर में वार्डो में सुखा एवं गीला कचरा अलग अलग देने के लिए नीला एवं हर डब्बा भी घर घर जाकर बाटा जा रहा हैं। साथ ही महिलाएं राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के माध्यम से स्व सहायता समूह में जुड़े महिलाएं समूह में कुछ आर्थिक गतिविधि जैसे बर्तन और झोला बैंक जैसे कार्य को करके अपने आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ कर समृद्धि की दिशा की ओर आगे बढ़ रही हैं। केंद्र और राज्य शासन की इन महत्वकांक्षी योजनाओं का लाभ लेने परपोड़ी निकाय की महिलाएं बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रही और इससे लाभ लेकर वो प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त कर रही।