अग्निवीरवायु भर्ती हेतु ऑनलाईन पंजीयन/आवेदन

अग्निवीरवायु भर्ती हेतु ऑनलाईन पंजीयन/आवेदन 
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा - भारतीय वायुसेना द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य के अविवाहित पुरूष एवं महिला उम्मीदवारों के लिए अग्निवीरवायु सैनिक के पदों पर भर्ती हेतु विज्ञापन जारी किया गया हैं। उम्मीदवार ऑनलाईन पंजीयन/आवेदन हेतु भारतीय वायुसेना के वेबसाईट https://agnipathvayu.cdac.in में 07 जनवरी से 27 जनवरी 2025 तक पंजीयन/आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक उम्मीदवार की शैक्षणिक योग्यता कक्षा 12वीं/इंजीनियरिंग डिप्लोमा में कुल अंक 50 प्रतिशत अंक एवं अंग्रेजी विषय में 50 प्रतिशत अंक होना अनिवार्य हैं। उम्मीदवार की जन्मतिथि 01 जनवरी 2005 से 01 जुलाई 2008 के मध्य होना चाहिए। उम्मीदवार की ऊंचाई 152 सेमी. होना चाहिए। उम्मीदवार को चयन हेतु कम्प्यूटर आधारित ऑनलाईन लिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षा, अनुकूलन दक्षता परीक्षण एवं चिकित्सा परीक्षण में उत्तीर्ण करना अनिवार्य हैं। ऑनलाईन परीक्षा के लिए रू. 550 एवं जीएसटी शुल्क निर्धारित हैं। अधिक जानकारी के लिए वायुसेना के वेबसाईट https://agnipathvayu.cdac.in या दूरभाष क्र. 011-25694209/25699606 तथा जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र बेमेतरा से या कार्यालय के दूरभाष क्रमांक 07824 222665 से संपर्क कर प्राप्त की जा सकती हैं।