प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा - छत्तीसगढ़ में एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी की कमान विधायक किरण सिंह देव के पास आ गई हैं। भाजपा किसान नेता योगेश तिवारी ने जगदलपुर के लोकप्रिय विधायक किरण सिंह देव को एक बार फिर भाजपा छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि किरण सिंह देव के कुशल नेतृत्व और दृढ़ संकल्प के साथ भाजपा संगठन नई ऊंचाइयों को छुएगा और प्रदेश में पार्टी और अधिक मजबूत होगी। योगेश तिवारी ने अपने संदेश में कहा कि आपके नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में भाजपा संगठन को एक नई दिशा मिलेगी। पार्टी के प्रति आपकी प्रतिबद्धता और अनुभव हमारे कार्यकर्ताओं को प्रेरित करेगा। आपका यह कार्यकाल प्रदेश में संगठन को और अधिक सशक्त बनाएगा। इस अवसर पर रायपुर के लोकप्रिय सांसद बृजमोहन अग्रवाल भी उपस्थित रहे। भाजपा नेता योगेश तिवारी ने उनसे भेंट कर मार्गदर्शन और आशीर्वाद लिया। उन्होंने कहा कि बृजमोहन अग्रवाल जैसे वरिष्ठ नेताओं का मार्गदर्शन हमेशा पार्टी के लिए प्रेरणादायक रहा हैं। योगेश तिवारी ने कहा कि छत्तीसगढ़ में भाजपा संगठन को और मजबूत बनाने के लिए सभी कार्यकर्ता समर्पित रहेंगे। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि किरण सिंह देव जैसे नेताओं के कुशल मार्गदर्शन में भाजपा प्रदेश में नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगी और कार्यकर्ताओं में नई उर्जा का संचार होगा। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी की कमान विधायक किरण सिंह देव के पास आ गई है। किरण सिंह देव को दोबारा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चुना गया है। शुक्रवार 17 जनवरी को उनके नाम की अधिकृत घोषणा कर दी गई। इससे पहले गुरुवार 16 जनवरी को प्रदेश अध्यक्ष के लिए हुए नामांकन के बाद किरण सिंह देव को दोबारा अध्यक्ष चुना जाना तय हो गया था।