जिपं अध्यक्ष आरक्षण व शहर में सफाई, पेयजल, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली सहित अन्य समस्याओं व अव्यवस्था को लेकर शहर व ब्लाक कांग्रेस ने किया प्रदर्शन
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा - छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार के द्वारा त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में जिला पंचायत अध्यक्ष पद में अन्य पिछड़ा वर्ग हेतु आरक्षण नहीं होने, सरकार के घोषणानुरूप धान के प्रति क्विंटल 3100 की राशि एकमुस्त न दिए जाने, प्रशासक नियुक्ति के पश्चात से नगर की साफ सफाई, पेयजल की अव्यवस्था, शहर के चौक चौराहों सहित महापुरूषों की प्रतिमा की अनदेखी, बदहाल शिक्षा व्यवस्था, जिला अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी तथा बिजली बिल में हुई वृद्धि को लेकर आज शहर कांग्रेस कमेटी एवं ग्रामीण ब्लॉक कांग्रेस के द्वारा एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया।
प्रदर्शन को पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा ने संबोधित करते हुए कहा कि जब से भाजपा की सरकार बनी हैैं, तब से समाज के हर वर्ग को छलने का काम सरकार कर रही हैं। आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में जिला पंचायत चुनाव के अध्यक्ष पद हेतु जिस तरह से अन्य पिछड़ा वर्ग हेतु आरक्षण को पूरी तरह समाप्त कर दिया गया हैैं, इससे भाजपा का पिछड़ा वर्ग के प्रति सोच स्पष्ट हो गया हैैं कि भाजपा केवल वोट हासिल करने के लिए ही इस वर्ग के कल्याण की बात करती हैैं, जब प्रतिनिधित्व देने की बात आती हैं तो पिछड़ा वर्ग के साथ छलावा करने से बाज नहीं आती। किसानों को धान खरीदी में भारी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा हैं। सरकार धान का केवल 2320 रुपए ही प्रदान कर रही हैं, जबकि सरकार को 3100 एकमुस्त दिया जाना चाहिए।उन्होंने कहा कि जब से भाजपा की सरकार बनी हैैं तब से अवैध रेत खनन, गली गली में अवैध शराब की बिक्री की जा रही। सरकार शहरवासियों को मीठा पानी प्रदान करने में असफल हो गई हैं। साथ ही स्कूलों में शिक्षकों की कमी हैैं, जिला अस्पताल को एक साल में सरकार ने रिफर सेंटर बना के रख दिया हैं।
प्रदर्शन को सुमन गोस्वामी अध्यक्ष शहर कांग्रेस, लुकेश वर्मा अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस, टीआर जनार्दन, शशि प्रभा गायकवाड, रीना वर्मा अध्यक्ष जनपद पंचायत, दत्त जैन पुरी, पार्षद मनोज शर्मा, रश्मि मिश्रा, रीता पांडेय, बहल वर्मा, ऋषि वर्मा, शत्रुहन साहू, मिथलेश वर्मा, हितेंद्र साहू, नारायण छाबड़ा, चंदू शीतलानी ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में जोगेंद्र छाबड़ा, नवीन ताम्रकार, हरीश साहू, प्रांजल तिवारी, राम ठाकुर, रानी सेन, रेहाना रवानी, जया साहू, धरम वर्मा, राजू साहू, घनश्याम देवांगन, मोहित वर्मा, रेवेंद्र देवांगन, शंकर चौहान, जयगंगा सागर सोनी, अजय सेन, कैलाश साहू, सीताराम यदु, दुकलहा वर्मा, गोलू साहू, मोहन वर्मा, देवशरण गोस्वामी, सिद्धांत दीवान, नेमसिंग वर्मा, मोहित पाल शिवराज वर्मा, गोलू यादव, निक्की चौहान, हरनारायण पांडे, बंशी साहू, बोधन साहू, रीना साहू, भवसिंह राज, राघवेंद्र मनु, प्रकाश वर्मा, मनाराम वर्मा, देवा गर्ग, हेमीन यादव सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहें।