बिरोदा के भक्त निषाद राज गुहा जयंती में योगेश तिवारी बने मुख्य अतिथि

बिरोदा के भक्त निषाद राज गुहा जयंती में योगेश तिवारी बने मुख्य अतिथि
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा - विधानसभा के ग्राम बिरोदा में समस्त निषाद समाज द्वारा भक्त निषाद राज गुहा जयंती बड़े ही भव्य और श्रद्धापूर्ण तरीके से मनाई गई। इस पावन अवसर पर किसान नेता योगेश तिवारी मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने भगवान श्रीराम और भगवान निषाद राज गुहा की पूजा अर्चना कर समस्त निषाद समाज की सुख-समृद्धि और जनकल्याण की कामना की। भगवान निषाद राज गुहा की महिमा और उनके महान कार्यों का स्मरण करते हुए वक्ताओं ने समाज के एकीकरण और कल्याण पर जोर दिया। भगवान श्रीराम के प्रति उनकी निःस्वार्थ सेवा और मित्रता का उल्लेख करते हुए बताया गया कि निषाद राज गुहा ने समाज को समर्पण, सेवा और भाईचारे का संदेश दिया। जयंती के उपलक्ष्य में भगवान निषाद राज की पूजा, भजन-कीर्तन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। ग्रामवासियों ने इस आयोजन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और समाज में एकता और सहयोग की भावना को मजबूत किया। कार्यक्रम के दौरान समाज को एकजुट होकर भगवान निषाद राज के बताए मार्ग पर चलने का संदेश दिया गया। मुख्य अतिथि और वक्ताओं ने सभी को आपसी सद्भाव और सहयोग से समाज को आगे बढ़ाने की प्रेरणा दी। आयोजन के अंत में ग्रामवासियों ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए धन्यवाद दिया और इसे समाज की एकता और प्रगति का प्रतीक बताया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों और समाज के प्रतिष्ठित व्यक्तियों ने भाग लिया। उपस्थित प्रमुख व्यक्तियों में लालाराम निषाद, किशुन साहू (भाजपा मंडल उपाध्यक्ष), पुष्कर निषाद, नारायण निषाद, सेवा निषाद, दीनदयाल निषाद, हरि निषाद, दुर्गा निषाद, पुनीत निषाद, चैतु निषाद, पंचु निषाद, बिसाहू निषाद, धनराज निषाद, डामन साहू, पंडित गोकुल प्रसाद दुबे, रोहित साहू, धनराज साहू, टोपूराम साहू, और राकेश साहू प्रमुख रहें।