प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा - थाना थान खम्हरिया स्टाफ को 17 जनवरी को मुखबीर से सूचना मिला विश्राम चंद्राकर निवासी तेन्दो का अवैध रूप से बिक्री हेतू अवैध मादक पदार्थ गांजा को अपने घर के पास बेंच में बैठकर बिक्री कर रहा था की मुखबीर सूचना के आधार पर थाना स्टाफ एवं गवाहों के साथ मौके पर पहुचकर रेड कार्यवाही किया। जहां आरोपी के कब्जे से मादक पदार्थ गांजा जुमला वजनी 673 ग्राम कीमती करीब 8000 रू. को जप्त किया गया। जिसमें अवैध मादक पदार्थ गांजा का 01 प्रकरण दर्ज कर 01 आरोपी विश्राम चंद्राकर पिता नर्बदा चंद्राकर उम्र 50 साल निवासी ग्राम तेन्दो थाना थान खम्हरिया जिला बेमेतरा के विरूध्द 20 (ख) नारकोटिक एक्ट के तहत विधिवत अग्रिम कार्यवाही की गई। उक्त कार्यवाही वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में थाना प्रभारी राजकुमार साहू, साइबर सेल प्रभारी उप निरीक्षक मयंक मिश्रा, सहायक उप निरीक्षक पुरूषोत्तम लाल कुलार्य, प्र.आर. रविन्द्र तिवारी, विनोद पात्रे, आरक्षक तोरन डहरिया, सनत आडिल, मोतीराम जायसवाल, संजय पाटिल, पीलाराम एवं अन्य स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।