प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा - विधानसभा बेमेतरा व नवागढ़ स्थानीय क्षेत्र विकास योजना के अन्तर्गत बेमेतरा जिलें के विकासखण्ड बेमेतरा व नवागढ़ में विभिन्न गावों में विकास कार्यों के लिए 60 लाख रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई हैं। विजय बघेल सांसद दुर्ग द्वारा अनुशंसित जिला बेमेतरा की अनुशंसा पर कलेक्टर रणबीर शर्मा ने विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र विकास योजनान्तर्गत उक्त स्वीकृति दी हैं। जिला योजना एवं सांख्यिकी बेमेतरा से प्राप्त जानकारी के अनुसार विधानसभा बेमेतरा अंतर्गत ग्राम पंचायत खाम्ही के आश्रित ग्राम सिंघनपुरी में अजय के घर से भीष्म पुलिया तक सीसी रोड निर्माण कार्य के लिए 5 लाख 20 हजार रूपये, ग्राम पंचायत मोढ़े के आश्रित ग्राम तरके के मुक्तिधाम में शेड निर्माण कार्य के लिए 5 लाख रूपये, ग्राम बीजाभाठ में गौठान के पास सीसी रोड निर्माण कार्य के लिए 5 लाख रूपये प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई हैं। इस निर्माण कार्यों के लिए क्रियान्वयन एजेंसी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत बेमेतरा को बनाया गया हैं। इसी तरह विधानसभा नवागढ़ अंतर्गत पंचायत कामता में यश स्थल से भानु के घर तक सीसी रोड निर्माण कार्य के लिए 5 लाख रूपये, ग्राम पंचायत मोहतरा के विभिन्न गलियों में सीसी रोड निर्माण कार्य के लिए 10 लाख रूपये, ग्राम बदनारा में लक्ष्मी चौक से तुलसी के घर तक सीसी रोड निर्माण कार्य के लिए 5 लाख रुपये, ग्राम पंचायत रमपुरा के आश्रित ग्राम जैतपुरी के विभिन्न गलियों में सीसी रोड निर्माण कार्य के लिए 5 लाख रूपये, ग्राम पुटपुरा में जागृत बंजारे के घर से राजू बंजारे के घर तक सीसी रोड निर्माण कार्य के लिए 10 लाख रुपये, ग्राम तरपोंगी में हिरामनी के घर से पवन सेन के घर तक सीसी निर्माण कार्य के लिए 5 लाख रूपये, ग्राम रमपुरा के विभिन्न गलियों में सीसी रोड निर्माण कार्य के लिए 5 लाख रूपय प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई हैं। इस निर्माण कार्यों के लिए क्रियान्वयन एजेंसी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत नवागढ़ को बनाया गया हैं। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारी को निर्देशित किए हैैं कि वे विकास योजनांतर्गत से निष्पादित कार्य के बारे में स्थानीय जनता को अवगत कराने के लिए सांसद के नाम सहित संसाद स्थानीय क्षेत्र विकास योजनांतर्गत कार्य लिखित सूचनापट कंक्रीट बोर्ड एवं स्पष्ट रूप से कार्य स्थल पर लगाया जावे।