18 वर्ष आयु पूर्ण वाले मतदाता निर्वाचक नामावली में नाम जुड़वाये - कलेक्टर

18 वर्ष आयु पूर्ण वाले मतदाता निर्वाचक नामावली में नाम जुड़वाये - कलेक्टर 
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा - कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी रणबीर शर्मा आगामी त्रि स्तरीय चुनाव को देखते हुये आम जन मानस से अपील की हैैं कि नगर पंचायत/ग्राम पंचायत क्षेत्र के सभी मतदाताओं को सूचित किया जाता है कि नगर पंचायत/ ग्राम पंचायत निर्वाचन के लिए मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन 31 दिसम्बर 2024 को रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं नगर पंचायत/ग्राम पंचायत कार्यालय में किया गया है। 01 जनवरी 2025 की स्थिति में ऐसे सभी मतदाता जिन्होंने 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर ली हैं एवं विधानसभा की निर्वाचक नामावली में फार्म 06 भरकर नाम जुड़वा लिया हैं, वह प्रारूप क-1 में आवेदन भरकर रजिस्ट्रीकरण अधिकारी/ सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कार्यालय में अंतिम तिथि 10 जनवरी 2025 के पूर्व आवेदन जमा कर सकते हैं।