जिलें में कबाडी दुकान, बस स्टैण्ड, वाहन रिपेरिंग सेंटर, हॉट-बजार में खडी वाहनों का आकस्मिक चेकिंग कर किया गया पेट्रोलिंग
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा - वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) ने संपत्ति संबंधी अपराध में नियंत्रण करने एवं “सशक्त एप” (एप्लिकेशन) के माध्यम से कबाडी दुकान, बस स्टैण्ड, वाहन रिपेरिंग सेंटर, मेला मंडाई, हॉट-बाजार एवं वाहन चेकिंग के दौरान वाहनो का चेकिंग कर गुम/चोरी हुए वाहनों की पतासाजी करने के संबंध में सायबर सेल एवं समस्त थाना/चौकी प्रभारी को निर्देशित किया गया हैं।
जिसके तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती ज्योति सिंह, एसडीओपी बेमेतरा मनोज तिर्की, डीएसपी राजेश कुमार झा, डीएसपी कमल नारायण शर्मा, डीएसपी श्रीमती कौशिल्या साहू के मार्गदर्शन में 22.01.2025 को जिलें के विभिन्न थाना/चौकी स्टाफ के द्वारा “सशक्त एप” (एप्लिकेशन) के माध्यम से कबाडी दुकान, बस स्टैण्ड, वाहन रिपेरिंग सेंटर, हॉट बाजार, सदर बजार एवं चौक चौराहों में वाहनों की चेकिंग किया गया। वहीं पेट्रोलिंग के दौरान “सशक्त एप” (एप्लिकेशन) के माध्यम से कुल 177 वाहनों का चेकिंग की गई।