महतारी वंदन योजना से प्राप्त राशि का उपयोग माताएं अपने बच्ची के सुरक्षित भविष्य के लिए भी खाता खोल रही
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा - सुकन्या समृद्धि योजना बेटियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए एक सुरक्षित निवेश योजना हैं। इस योजना के अंतर्गत, माता-पिता या अभिभावक अपनी बेटी के नाम से एक खाता खोल सकते हैं, जिसमें वे नियमित रूप से धनराशि जमा कर सकते हैं। यह योजना न केवल आर्थिक सुरक्षा प्रदान करती हैैं, बल्कि उच्च ब्याज दर और कर लाभ भी प्रदान करती हैं।
पिछले माह बेमेतरा जिलें के नवागढ़ में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के आगमन पर महिला बाल विकास के स्टॉल का अवलोकन के दौरान बच्ची तनवी ने मुख्यमंत्री को गुलाब का फूल से स्वागत किया और केक काट कर खुशी का इजहार किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने बच्ची को दुलार किया।
विभागीय शिविर - महिला एवं बाल विकास विभाग जिला बेमेतरा एवं भारतीय डाक विभाग के समन्वय से सम्पूर्ण बेमेतरा जिलें में विशेष शिविर का आयोजन किया जा रहा हैं। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य सुकन्या समृद्धि योजना के लाभों को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाना हैं। शिविर में योजना से संबंधित जानकारी प्रदान की जा रही हैं और खाते खोलने की प्रक्रिया को सरल बनाया जा रहा हैं। इसके अलावा, योजना के तहत जमा राशि पर मिलने वाले ब्याज और कर लाभ की विस्तृत जानकारी भी दी जा रही हैं।
शिविर आयोजन - शिविर का आयोजन विभिन्न स्थानों पर किया जा रहा हैैं ताकि अधिक से अधिक लोगों को इस योजना का लाभ मिल सकें। शिविर में उपस्थित विशेषज्ञों द्वारा योजना के बारे में विस्तृत जानकारी और मार्गदर्शन दिया जाएगा। यह शिविर एक महत्वपूर्ण कदम हैं ताकि समाज में बेटियों के भविष्य को सुरक्षित और उज्ज्वल बनाया जा सकें।
इस योजना के माध्यम से बेमेतरा जिलें की बेटियों का भविष्य सुरक्षित किया जा सकेगा और उनके माता-पिता को वित्तीय चिंता से मुक्त किया जा सकेगा। सुकन्या समृद्धि योजना एक महत्वपूर्ण पहल हैैं जो बेटियों के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में सहायक सिद्ध होगी।
सुकन्या समृद्धि योजना - केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गई "सुकन्या समृद्धि योजना" बेटियों के लिए एक अनूठा और आकर्षक बचत योजना हैं। इस योजना का उद्देश्य बेटियों के भविष्य को सुरक्षित और समृद्ध बनाना हैैं, खासकर उनकी शिक्षा और विवाह के लिए। योजना के सफल क्रियान्वयन के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग ने शिविर की अनूठी पहल की हैं। योजना अन्तर्गत वर्तमान में 8.2% प्रति वर्ष की उच्च व्याज दर देय हैैं तथा 80 सी के तहत कर मुक्त हैं। योजना अन्तर्गत न्यूनतम जमा राशि 250 रु, अधिकतम जमा राशि 1.50 लाख रुपये प्रति वर्ष जमा कर सकते हैं। इस योजना के माध्यम से हम बेटियों के उज्ज्वल भविष्य को सुनिश्चित करने और उनके सपनों को पूरा करने में मदद कर सकते हैं। आज ही सुकन्या समृद्धि योजना में निवेश करें और अपनी बेटी के भविष्य को सुरक्षित बनाए। अधिक जानकारी हेतु जिला कार्यकम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग बेमेतरा एवं अपने निकटतम डाकघर से सम्पर्क करें।
ज़िला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास चन्द्रवेश सिंह सिसोदिया ने बताया कि 31 दिसंबर 2024 तक 10 वर्ष उम्र तक के पात्र 14448 बालिकाओं का सुकन्या समृद्धि योजना अन्तर्गत खाता खोला गया एवं बच्चों का आधार कार्ड बनाया गया, साथ ही महतारी वंदन योजना से प्राप्त राशि का उपयोग माताएं अपने बच्ची के सुरक्षित भविष्य के लिए भी खाता खुलवा रही हैं, ताकि उनके बच्ची की शिक्षा, स्वास्थ्य और पोषण में काम आएं।