किसानों की खुशहाली और समृद्धि के लिए सरकार कर रही निरंतर कार्य - खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल

खाद्य मंत्री ने तेंदुआ, चिचोली, मारो, झिलगा धान खरीदी केंद्रों का किया निरीक्षण 

किसानों से लिया व्यवस्थाओं का फीडबैक, सुचारू खरीदी के दिए निर्देश 
बेमेतरा 19 नवंबर 2026 - प्रदेश के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री दयालदास बघेल ने आज नवागढ़ विधानसभा क्षेत्र के ग्राम तेंदुआ, चिचोली, मारो एवं झिलगा स्थित धान खरीदी केंद्रों का निरीक्षण कर धान खरीदी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। 
    इस दौरान मंत्री श्री बघेल ने केंद्रों में उपलब्ध सुविधाओं एवं खरीदी प्रक्रिया की जानकारी ली तथा किसान भाइयों से चर्चा कर उनकी समस्याओं और सुझावों को सुना। 

किसानों की खुशहाली और समृद्धि के लिए सरकार कर रही निरंतर कार्य 
मंत्री श्री बघेल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की किसान हितैषी सोच एवं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार किसानों की खुशहाली और समृद्धि के लिए निरंतर कार्य कर रही है। 
      उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा किसानों से 3100 रूपए प्रति क्विंटल की दर से प्रति एकड़ 21 क्विंटल तक धान खरीदी की जा रही है। इसके साथ ही कृषक उन्नति योजना के अंतर्गत पात्र किसानों को 13839 रूपए प्रति एकड़ की आदान सहायता राशि प्रदान की जाएगी। इस वर्ष विशेष व्यवस्था के तहत 21 क्विंटल से कम धान विक्रय करने वाले पात्र किसानों को भी सत्यापित रकबे के आधार पर पूरी आदान सहायता का लाभ मिलेगा। 
अधिकारियों को निर्देश 
निरीक्षण के दौरान मंत्री श्री बघेल ने संबंधित अधिकारियों को धान खरीदी केंद्रों में किसानों की सुविधा, पारदर्शिता एवं सुचारू व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
       उन्होंने कहा कि अन्नदाताओं का सम्मान, उनकी आय में वृद्धि और कृषि क्षेत्र को समृद्ध बनाना हमारी प्राथमिकता है। हमारा प्रयास है कि किसानों को धान विक्रय के दौरान किसी प्रकार की परेशानी न हो तथा शासन की योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र किसान तक पहुंचे। 


By - Bemetara Halachal (बेमेतरा हलचल) प्रमोद गुप्ता - 8959681096, 9424124522 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ