कलेक्टर सुश्री प्रतिष्ठा ममगाई मारो पहुंच तैयारियों का लिया जायजा

नपं मारो में 18 को उपमुख्यमंत्री अरुण साव का मारो आगमन प्रस्तावित 
बेमेतरा 14 नवंबर 2026 - बेमेतरा जिले के नगर पंचायत मारो में आगामी 18 नवंबर को उपमुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव के मारो आगमन प्रस्तावित हैं। उनके आगमन की तैयारी का निरीक्षण करने के लिए बेमेतरा कलेक्टर सुश्री प्रतिष्ठा ममगाई नगर पंचायत मारो पहुंची। जहां पर उन्होंने उप मुख्यमंत्री के प्रस्तावित आगमन की तैयारीयों का निरीक्षण कर जायजा लेते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। 
       आगामी नगर पंचायत चुनाव के मद्देनजर उप मुख्यमंत्री अरुण साव का मारो आगमन हो रहा है, जिसमें उनके द्वारा नगरवासियों को विकास की सौगात देने की संभावना है। 
      निरीक्षण के दौरान उनके साथ मनीष सिंह ठाकुर मुख्य नगर पालिका अधिकारी मारो, अनुविभागीय अधिकारी नवागढ़ अजय उराव, कार्यपालन अभियंता पीडब्ल्यूडी बेमेतरा, तहसीलदार नांदघाट, जिला शिक्षा अधिकारी बेमेतरा सहित सभी विभाग के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे। 



By - Bemetara Halachal (बेमेतरा हलचल) प्रमोद गुप्ता - 8959681096, 9424124522 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ