बेमेतरा 18 नवंबर 2026 - पुलिस अधीक्षक त्रिलोक बंसल (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. हरीश यादव, एसडीओपी बेमेतरा भूषण एक्का, एसडीओपी बेरला श्रीमती रूचि वर्मा, डीएसपी श्रीमती शशिकला उईके के मार्गदर्शन में बेमेतरा पुलिस द्वारा स्थायी वारंटियों को पकड़ने हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा हैं।
इसी क्रम में थाना नवागढ़ पुलिस टीम ने न्यायालय द्वारा जारी 03 स्थायी वारंट में प्रकरण क्रमांक 7720/, 6193/2022, धारा 138 NIA एवं 1574/2022, अपराध क्रमांक 165/2021, धारा 279, 337 भादवि, मोटर व्हीकल एक्ट के प्रकरण में फरार चल रहे 03 स्थायी वारंटी 01. भूपेन्द्र सिंह जांगडे पिता ताराचंद जांगडे उम्र 37 वर्ष निवासी शंकर नगर नवागढ़ थाना नवागढ़ जिला बेमेतरा, 02. सुनील सिंग पिता राय सिंह उम्र 35 वर्ष निवासी शंकर नगर (राम नगर) कवर्धा जिला कबीरधाम ग्राम सोनपुरी, 03. चम्मल ऊर्फ चम्मन जोशी पिता वेदराम जोशी उम्र 26 वर्ष निवासी मर्राकोना थाना पथरिया जिला मुंगेली को पकड़ा गया। जिसे न्यायालय में 03 स्थाई वारंट तामील कर प्रस्तुत किया गया।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी नवागढ़ निरीक्षक दुलेश्वर चंद्रवंशी, प्रधान आरक्षक विजय शुक्ला, आरक्षक मेलाराम यादव, राकेश वर्मा, ओंकार निर्मलकर सहित थाना नवागढ़ के समस्त पुलिस स्टाफ का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
By - Bemetara Halachal (बेमेतरा हलचल) प्रमोद गुप्ता - 8959681096, 9424124522
0 टिप्पणियाँ