यात्री बस किराया बढ़ोतरी गरीबी, महंगाई से त्रस्त जनता पर पड़ेगी भारी बोझ - शिवसेना प्रदेश महासचिव दाऊ राम चौहान

यात्री बस किराया बढ़ोतरी वापस ले सरकार, शिवसेना ने मुख्यमंत्री से की मांग 

टैक्स और डीजल में अनुदान देने की मांग भी की शिवसेना ने 
बेमेतरा 16 अक्टूबर 2026 - शिवसेना उद्धव बाला साहेब ठाकरे UBT पार्टी की छत्तीसगढ़ प्रदेश महासचिव दाऊ राम चौहान ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को पत्र प्रेषित कर कहा कि राज्य में यात्री बसों के किराए में प्रति किलोमीटर 50 पैसे कि दर से की गई बढ़ोतरी को तत्काल वापस लेने की मांग की गई है। श्री चौहान ने कहा कि इस समय पूरे देश की जनता गरीबी और महंगाई से पीड़ित होकर त्राहि त्राहि हो रही है, ऐसे में प्रदेश में यात्री किराया मैं बढ़ोतरी करना आम जनता के साथ अन्याय है।
   श्री चौहान ने मुख्यमंत्री से मांग की कि यात्री बसों को टैक्सेशन में छुट और डीजल में अनुदान देकर किराए में बढ़ोतरी को वापस लिया जाए, ताकि प्रदेश के गरीब महंगाई पीड़ित जनता को राहत मिल सके। 
  श्री चौहान ने यह भी कहा कि इससे यात्री बस संचालकों को भी नुकसान नहीं होगा और प्रदेश का यातायात व्यवसाय सुचारू रूप से जारी रहेगा। 

जनता में बढ़ा आक्रोश 
बस किराया वृद्धि को लेकर आम जनता में नाराजगी देखी जा रही है। पहले से ही रोजमर्रा की जरूरतो की दाम बढ़े हुए हैं, ऐसे में यात्री किराया मैं बढ़ोतरी से उनके घरेलू के बजट पर और दबाव पड़ेगा। शिवसेना के छग प्रदेश महासचिव दाऊ राम चौहान कहा कि जनता की राहत ही प्रदेश की प्रगति। शिवसेना ने सरकार से जल्द से जल्द इस निर्णय को वापस लेने की अपील की है। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ