कोबिया, मोहरेंगा सहित अन्य ग्रामों में कोटवारी सेवा भूमि के विक्रय पर जांच कर कार्यवाही की मांग
बेमेतरा 17 अक्टूबर 2026 - जिला कांग्रेस कमेटी बेमेतरा अध्यक्ष एवं बेमेतरा के पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा ने जिला कलेक्टर को पत्र लिखते हुए कहा है कि उनके द्वारा बेमेतरा तहसील के ग्राम कोबिया एवं मोहरेंगा तथा अन्य ग्रामों में पटवारी के द्वारा मिली भगत करके कोटवारी सेवा भूमि का जो विक्रय किया गया है, उसमें अगर सात दिवस के भीतर कार्रवाई नहीं की जाती है, तो जिला कांग्रेस कमेटी बेमेतरा इसके लिए एक आंदोलन करेगी। इस तरह से शासन की जमीन का बंदरबांट होते हुए नहीं देखा जा सकता। सत्ता के संरक्षण में जिस तरह से करोड़ों की भूमि का वारा न्यारा किया गया है, वह सोचनीय विषय है। आखिर तहसील में शासकीय भूमि की कमी है वहां पटवारी के द्वारा करोड़ों रुपए की भूमि को फर्जी तरीके से कैसे बेच सकते हैं।
पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा ने इस मामले में जिला कलेक्टर को लिखे पत्र में सात दिवस के भीतर संबंधित पटवारी पर कार्यवाही की मांग करते हुए चेतावनी दी है कि अगर कार्यवाही नहीं की जाती है तो ऐसी स्थिति में आंदोलन की राह में जाने के लिए कांग्रेस पार्टी विवश होगी।
0 टिप्पणियाँ