कलेक्टर सुश्री प्रतिष्ठा ममगाई ने दिए RBC 6(4) के तहत राहत के निर्देश
बेमेतरा में अर्नब तूफान का असर : खरीफ फसलों को भारी नुकसान, निर्देश पर सर्वे शुरू
बेमेतरा 30 अक्टूबर 2026 - जिले में अर्नब तूफान ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। तूफान के प्रभाव से जिले के कई क्षेत्रों में खड़ी खरीफ फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। किसानों को हुए नुकसान की भरपाई के लिए जिला प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई शुरू कर दी है।कलेक्टर बेमेतरा ने राजस्व एवं कृषि विभाग को राजस्व पुस्तक परिपत्र (RBC) 6(4) के तहत फसल क्षति का सर्वे कर पात्र किसानों को राहत राशि देने के निर्देश दिए हैं।
राजस्व व कृषि विभाग का संयुक्त दल फील्ड में
कलेक्टर के निर्देश के बाद आज से राजस्व और कृषि विभाग का संयुक्त दल फील्ड में उतर गया है। टीम ने जिले के विभिन्न ग्रामों का दौरा कर खेतों में जाकर फसलों की स्थिति का जायजा लिया। अधिकारियों द्वारा खेतों में हुए नुकसान का बारीकी से निरीक्षण और आकलन किया जा रहा है।
प्रभावित किसान तुरंत करें संपर्क
प्रशासन ने किसानों से अपील की है कि जिन किसानों की फसल अर्नब तूफान से खराब हुई है, वे अपनी फसल क्षति की जानकारी तुरंत अपने क्षेत्र के राजस्व निरीक्षक (RI) या ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी (RAEO) को दें। ताकि सर्वे टीम समय पर उनके खेत तक पहुंच सके।
सर्वे पूरा होने और पात्रता तय होने के बाद शासन के नियमानुसार पात्र किसानों के खाते में RBC 6(4) के तहत राहत राशि दी जाएगी।
By - Bemetara Halachal (बेमेतरा हलचल) प्रमोद गुप्ता - 8959681096, 9424124522
0 टिप्पणियाँ