बेमेतरा जिले में "खेत बचाओ अभियान" के तहत विशेष जागरूकता कार्यक्रम

22 अक्टूबर से 30 नवम्बर 2026 तक बेमेतरा में चलेगा अभियान 
बेमेतरा 30 अक्टूबर 2026 - कृषि विज्ञान केन्द्र बेमेतरा कृषि विभाग एवं राष्ट्रीय जैविक स्ट्रेस प्रबंधन संस्थान (एनआईबीएसएम) रायपुर के संयुक्त तत्वाधान में 22 अक्टूबर से 30 नवम्बर 2026 तक "खेत बचाओ अभियान" चलाया जा रहा है।
  अभियान के तहत जिले के हजारों उन्नतिशील किसानों को पंचायत स्तर पर जाकर आधुनिक खेती की जानकारी दी जा रही है। 

किसानों को दी महत्वपूर्ण जानकारी 
मिट्टी जांच : मिट्टी की जांच कराकर संतुलित मात्रा में उर्वरकों का उपयोग करने की सलाह दी गई। जिससे मिट्टी की उर्वरता बनी रहे और उत्पादन बढ़े। 
पराली न जलाएं : फसल अवशेष जलाने से मिट्टी के पोषक तत्व नष्ट होते हैं और पर्यावरण प्रदूषित होता है। अवशेषों का उचित प्रबंधन कर खाद के रूप में उपयोग करने पर जोर दिया गया।
नई तकनीक : कृषि यंत्रीकरण, जैविक खेती, फार्मर आईडी बनाने, कृषि ऐप के उपयोग और शासकीय योजनाओं, बीज-उर्वरक वितरण की जानकारी दी गई।

कृषि वैज्ञानिक डॉ. रजनी डी. आगाशे, डॉ. जितेन्द्र कुमार जोशी, डॉ. लव कुमार एवं डोमन सिंह टेकाम द्वारा ग्राम पंचायतों में किसानों की समस्याएं सुनकर वैज्ञानिक तरीके से खेती को अधिक लाभकारी बनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। 



By - Bemetara Halachal (बेमेतरा हलचल) प्रमोद गुप्ता - 8959681096, 9424124522 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ