बेमेतरा 22 अक्टूबर 2026 - नवरात्र संपन्न होने पर माता रानी के विविध स्वरूपों का पूजा-अर्चना करने के बाद जय दुर्गा उत्सव समिति, शीतला समिति व नवयुवक दुर्गा उत्सव समिति मटिया (बारगांव) द्वारा मंगलवार को धूमधाम से विदाई की गई। विसर्जन पर बाना व झांकी का आयोजन किया गया था।
विसर्जन में सांग बाना व झांकी का प्रदर्शन
रायपुर बिरगांव के बाना सांग व जस गीत झांकी द्वारा प्रदर्शन गांव में मुख्य आकर्षण का केंद्र रहा, जिसे देखने बच्चों व महिलाओं सहित काफी संख्या में भीड़ रही। 70 सदस्य की इस टीम अनेक प्रकार के प्रदर्शन दिखाए। इसमें गाल व शरीर पर कई छेद करकर प्रदर्शन दिखाकर ग्रामीणों को अचंभित कर रहे थे।
दुर्गा पूजा पंडाल में पूजा समाप्त होने के बाद बेरला क्षेत्र के ग्राम मटिया में जय दुर्गात्सव समिति द्वारा आयोजित बाना सांग उत्सव समिति द्वारा अद्भुत खेल से गांव में भ्रमण कराकर तालाब में मूर्ति को विसर्जन किये। ढोल-ताशा की थाप पर मां का जयकारा लगाते हुए पूरे गांव में भ्रमण कराया गया फिर तालाब में नम आंखों से मूर्ति का विसर्जन किया गया। लोग माता रानी के विसर्जन शोभायात्रा में अबीर गुलाल उड़ाए। उनके भजन पर थिरकते श्रद्धालु काफी दूर तक पैदल ही जाते नजर आए।
विसर्जन से पहले गंगाजल में मां के स्वरूप का किया दर्शन
मंगलवार की सुबह विसर्जन से पहले पंडाल में भक्तों ने एक पात्र में गंगाजल भरकर उसके अंदर शीशा रखकर मां के स्वरूप का दर्शन किया। उन्हें दोधि कर्मा (चिवड़ा, दही व चीनी) का प्रसाद अर्पित करके भक्तों ने उसे ग्रहण किया।
समिति के सदस्य व ग्रामवासी रहें शामिल
माता रानी के दर्शन पूजन के लिए श्रद्धालु परिवार सहित लोग घर-घर से पहुंचे। इस दौरान जय दुर्गात्सव समिति के संरक्षक राजेन्द्र यादव, शुभम वर्मा, फत्ते साहू, सतीश यादव, मुकेश यादव, गणेश वर्मा, देवेंद्र वर्मा, लव-कुश साहू, सोनू वर्मा, राकेश निषाद, नारद यादव, यशवंत यादव, केशव साहू, धनेश वर्मा, सागर वर्मा, तुलसी साहू, परमानंद साहू, तरुण यादव, सुंदर साहू, श्रीराम साहू, सनत साहू, कृष्णा वर्मा, शेषनारायण साहू, चुम्मन निषाद सहित ग्रामवासियों का सराहनीय योगदान रहा।
0 टिप्पणियाँ