शारदीय नवरात्रि की सप्तमी पर विधायक दीपेश साहू ने पत्नी तरुणा साहू के साथ माँ महामाया धाम बुचीपुर में की पूजा-अर्चना

माँ महामाया के दर्शन कर लिया आशीर्वाद, क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं जनकल्याण की कामना की 
बेमेतरा 17 अक्टूबर 2026 - शारदीय नवरात्रि के पावन पर्व पर सप्तमी तिथि के शुभ अवसर पर बेमेतरा विधानसभा क्षेत्र के विधायक दीपेश साहू अपनी धर्मपत्नी श्रीमती तरुणा साहू के साथ ग्राम बुचीपुर स्थित प्रसिद्ध सिद्ध शक्तिपीठ माँ महामाया धाम पहुँचे। वहाँ उन्होंने माँ महामाया के दर्शन कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की तथा माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त किया। 
      विधायक श्री साहू ने माँ जगदंबा से समस्त क्षेत्रवासियों के सुख-समृद्धि, खुशहाली, उत्तम स्वास्थ्य एवं मंगलमय जीवन की कामना की। पूजन के दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धा और भक्ति का वातावरण रहा। विधायक ने माता रानी के चरणों में शीश नवाकर क्षेत्र की उन्नति, समाज में सुख-शांति, आपसी सद्भाव और जनकल्याण की प्रार्थना की। 
माँ महामाया केवल हमारी आराध्य देवी ही नहीं, बल्कि हमारी आस्था, संस्कृति और आध्यात्मिक चेतना का प्रमुख केंद्र हैं 
इस अवसर पर विधायक दीपेश साहू ने कहा कि "माँ महामाया केवल हमारी आराध्य देवी ही नहीं, बल्कि हमारी आस्था, संस्कृति और आध्यात्मिक चेतना का प्रमुख केंद्र हैं। माँ के दरबार में आकर मन को असीम शांति और नई ऊर्जा की अनुभूति होती है।" 
      श्री साहू ने कहा कि शारदीय नवरात्रि सत्य, धर्म और सदाचार के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है। माँ दुर्गा के नौ स्वरूप नारी शक्ति, साहस, धैर्य और करुणा के प्रतीक हैं। यह पर्व हमें बेटियों के सम्मान और महिला सशक्तिकरण के लिए संकल्पित होने का संदेश देता है। 
     विधायक श्री साहू ने कहा कि जनप्रतिनिधि के रूप में उनका संकल्प है कि बेमेतरा विधानसभा के प्रत्येक गाँव और प्रत्येक परिवार की खुशहाली और समग्र विकास के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे। 
        अंत में विधायक एवं उनकी धर्मपत्नी ने समस्त क्षेत्रवासियों को शारदीय नवरात्रि की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। 
     इस अवसर पर युगल देवांगन, संदीप यादव, छोटू राम साहू, योगेश वर्मा, रोहित साहू, अश्वनी साहू, अंशु वर्मा, पप्पू वर्मा, सेवाराम साहू, लक्ष्मीनारायण यादव सहित मंदिर समिति के सदस्य तोशुराम साहू, डॉ. सुरेश वर्मा, ओमकार वर्मा, संतोष साहू, तुकाराम साहू, भुवन वर्मा, भूपेंद्र साहू, मंशाराम साहू, रामसिंह साहू, श्री मूलचंद साहू सहित अन्य श्रद्धालु उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ